बेटी के फटे कपड़े और बिलखती मां; मैनपुरी में उधारी के पैसों ने छीन ली बेबस परिवार की रातों की नींद

मैनपुरी के शहर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने एसपी से उधारी का 1 लाख रुपये मांगने पर मारपीट की शिकायत की है। महिला का आरोप है कि 2017 में गिरवी रखी जमीन के एवज में दिए गए पैसे वापस मांगने पर दबंगों ने उनके व उनकी बेटी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। पीड़िता ने एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 28 July 2026, 12:33 PM IST

Mainpuri: शहर कोतवाली इलाके में रहने वाली एक महिला ने पुलिस अधीक्षक (SP) से शिकायत की है। उनका आरोप है कि 2017 में दिए गए 1 लाख रुपये के लोन का पैसा वापस नहीं किया गया और जब उन्होंने पैसे मांगे तो उनके साथ मारपीट की गई। शिकायतकर्ता ने पैसे वापस दिलाने और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।

क्या है पूरा मामला

बस स्टैंड के पास गिहार कॉलोनी में रहने वाली माया (जितेंद्र की पत्नी) की शिकायत के अनुसार, उनके पति ने 2 जनवरी 2017 को मंगली नाम के व्यक्ति को 1,00,000 रुपये उधार दिए थे। आरोप है कि इस लोन के बदले जमीन का एक टुकड़ा गिरवी रखा गया था। अब जब परिवार पैसे वापस मांगता है, तो आरोपी न तो पैसे लौटा रहे हैं और न ही गिरवी रखी जमीन खाली कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - Mainpuri News: जौहर यूनिवर्सिटी पर एक्शन से सियासी संग्राम! सपा ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

महिला के साथ की मारपीट

शिकायत में कहा गया है कि 27 जुलाई को जब पैसे मांगे गए, तो कई लोगों जिनमें रेखा, रंगी, शोभा, सुनीता, विक्रम (राजू का बेटा) और मुरारी शामिल थे ने महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। उनकी बेटी, जो मदद के लिए बीच-बचाव करने आई थी, उसके साथ भी मारपीट की गई और उसके कपड़े फाड़ दिए गए।

पुलिस ने नहीं की कोई खास कार्रवाई

शिकायतकर्ता का आरोप है कि घटना की जानकारी पुलिस को दी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उनका यह भी आरोप है कि दूसरी पार्टी लगातार धमकियां दे रही है और फिर से मारपीट करने की बात कह रही है।

ये भी पढ़ें - Mainpuri: छात्रों पर बर्बरता से गरमाई मैनपुरी की राजनीति; DM दफ्तर में सौंपा ज्ञापन, जानिए छात्रों के समर्थन में क्यों उतरे किसान

पैसे वापस दिलाने की अपील

महिला ने SP से निष्पक्ष जांच करने, आरोपियों (मंगली, रेखा, रंगी, शोभा, सुनीता, विक्रम, मुरारी और अन्य) के खिलाफ केस दर्ज करने, गिरवी रखी जमीन खाली कराने और उनके 1 लाख रुपये वापस दिलाने की अपील की है। पुलिस को शिकायत मिल गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की अभी तक स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

Location :  Mainpuri

Published :  28 July 2026, 12:33 PM IST