घर में छोटे भाई की रखी थी लाश, बड़े भाई-भाभी की भी चली गई जान, दो बच्चे हुए अनाथ

मैनपुरी में एक परिवार पर ऐसा दुखों का पहाड़ टूटा कि घर में एक तरफ छोटे बेटे की मौत का मातम था, तो दूसरी तरफ बड़े बेटे और बहू की मौत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर दिया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 26 November 2026, 3:43 PM IST

Mainpuri: मैनपुरी में एक परिवार पर ऐसा दुखों का पहाड़ टूटा कि घर में एक तरफ छोटे बेटे की मौत का मातम था, तो दूसरी तरफ बड़े बेटे और बहू की मौत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर दिया। छोटे भाई की बीमारी से मौत के बाद उसकी अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे बड़े भाई और भाभी की सड़क हादसे में जान चली गई।

पत्नी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया

हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सबसे दुखद बात यह रही कि छोटे भाई का शव अभी घर में ही रखा था और उसका अंतिम संस्कार भी नहीं हो सका था। इसी बीच बड़े भाई और भाभी की मौत की खबर पहुंच गई। दंपती की मौत के बाद उनके दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Vastu Tips: घर में महीनों से पड़ा है पुराना फर्नीचर? वास्तु के अनुसार आज ही जान लें इसके नुकसान

फतेहजंगपुर फ्लाईओवर के पास हुआ हादसा

हादसा गुरुवार सुबह करीब 6 बजे कुरावली थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर फतेहजंगपुर फ्लाईओवर के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, हरदोई जिले के सिकंदरपुर बेनीगंज निवासी 32 वर्षीय अमित कुमार पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। वह पिछले करीब 15 साल से पत्नी पिंकी (28) और बच्चों के साथ हरियाणा के फरीदाबाद में रह रहा था। अमित वहां एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करता था।

बड़े भाई-भाभी की भी चली गई जान (Img: Dynamite News)

बीमारी के चलते मौत

परिजनों के मुताबिक, अमित के छोटे भाई निमेष की बुधवार शाम बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उसकी मौत की सूचना मिलने पर अमित अपनी पत्नी पिंकी के साथ हरदोई के लिए निकला था। बस नहीं मिलने पर दोनों ने बाइक से ही घर पहुंचने का फैसला किया। वे भाई की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं।

दिल्ली के पार्क में गूंजी मासूम की चीखें, मौके पर दौड़े लोग, आरोपी को किया पुलिस के हवाले

डायल 112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 6 बजे दंपती की बाइक फतेहजंगपुर फ्लाईओवर के पास पहुंची, तभी बाइक पुल की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों उछलकर सड़क पर जा गिरे। सूचना पर डायल 112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में अमित की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि पिंकी गंभीर रूप से घायल थी।

Location :  Mainpuri

Published :  26 November 2026, 3:43 PM IST