Mainpuri: अवैध तमंचे के साथ घूम रहे युवक का खेल खत्म, पुलिस ने सीधे पहुंचा दिया जेल

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को 315 बोर के अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 16 July 2026, 3:01 PM IST

Mainpuri: जनपद मैनपुरी के थाना किशनी पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को अवैध असलहा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है।

चेकिंग के दौरान पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा-निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी भोगांव के पर्यवेक्षण में थाना किशनी पुलिस द्वारा 15/16 जुलाई 2026 की रात चेकिंग एवं गश्त अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने विवेक पुत्र सुरेशचन्द्र यादव, निवासी कुड़रिया समान, थाना किशनी, जनपद मैनपुरी, उम्र लगभग 22 वर्ष को हिन्दपुर बम्बा पुलिया के पास संदिग्ध अवस्था में रोककर तलाशी ली।

Mainpuri: राम मंदिर चंदा मामले की SIT जांच पर बरसे सपा सांसद रामजीलाल सुमन बोले-छोटे मोहरे फंसेंगे, बड़े बच निकलेंगे

तमंचा और कारतूस बरामद

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का अवैध देशी तमंचा तथा एक जिंदा 315 बोर कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसके विरुद्ध थाना किशनी में मु0अ0सं0 320/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

पहले भी वायरल हो चुका था फोटो

प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी विवेक का पूर्व में भी अवैध असलहा के साथ फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बरामदगी के आधार पर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है।

Mainpuri: सड़क पर चलना हुआ दूभर, दवा लेने जा रहे दंपती पर झपटे बाइक सवार लुटेरे, जांच में जुटी पुलिस

अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान जारी

थाना किशनी पुलिस ने बताया कि अपराध नियंत्रण और अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के पास अवैध हथियार होने की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई कर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा जा सके।

Location :  Mainpuri

Published :  16 July 2026, 3:01 PM IST