ठूठीबारी में लाखों की रिश्वत और मानसिक प्रताड़ना? सुनवाई न होने पर अनशन; जानिए क्यों व्यापारी नेता ने दी आत्मदाह की चेतावनी

व्यापार मंडल अध्यक्ष ने थानाध्यक्ष पर दो लाख रुपये मांगने और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया पर मामला उठाने के बाद भी कार्रवाई न होने का दावा करते हुए अब उन्होंने आमरण अनशन शुरू कर दिया है और सुनवाई नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 4 September 2026, 12:41 PM IST

Maharajganj: इंडो-नेपाल सीमा से सटे ठूठीबारी कस्बे में व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं पत्रकार दिनेश रौनियार के थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह पर लगाए गए गंभीर आरोपों ने पुलिस महकमे में खलबली मचा दी है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए दिनेश रौनियार ने शुक्रवार को उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी निचलौल को शिकायती पत्र सौंपा और ठूठीबारी कोतवाली के समीप दुर्गा मंदिर परिसर में आमरण अनशन शुरू कर दिया।

दो लाख रुपये मांगने का आरोप

दिनेश रौनियार ने आरोप लगाया है कि एक विवादित मामले में थानाध्यक्ष ने उनसे नेपाल घूमने के नाम पर कथित तौर पर दो लाख रुपये की मांग की थी। उनका आरोप है कि रकम देने से इनकार करने के बाद उन्हें लगातार मानसिक रूप से परेशान किया गया।

दो लाख रुपये मांगने का लगाया आरोप

शिकायती पत्र में उन्होंने बताया कि 2 सितंबर की दोपहर करीब एक बजे थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के निर्देश पर उपनिरीक्षक अनूप तिवारी समेत चार पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे। आरोप है कि उस समय वह अपने परिवार के साथ कमरे में आराम कर रहे थे। पुलिसकर्मी कथित तौर पर बेडरूम तक पहुंच गए और थानाध्यक्ष की बात मानने के लिए दबाव बनाया।

Maharajganj News: नाली गायब, सड़क बेहाल… बारिश में नरक बन जाता है अमरूवा टोला! कीचड़ में फिसल रहे ग्रामीण

सोशल मीडिया वीडियो के बाद भी कार्रवाई न होने का आरोप

दिनेश रौनियार का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उनके परिवार के सामने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। उनका कहना है कि इस कथित पुलिस उत्पीड़न के कारण वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हैं।

वीडियो वायरल के बाद भी कार्रवाई नहीं

दिनेश रौनियार ने बुधवार को सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पूरे मामले को सार्वजनिक किया था। उनका कहना है कि वीडियो सामने आने के बाद भी 24 घंटे से अधिक समय बीत गया, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर उन्होंने शुक्रवार सुबह 10 बजे से आमरण अनशन शुरू करने की घोषणा की थी।

दुर्गा मंदिर परिसर में शुरू किया अनशन

शुक्रवार को वह अपने समर्थकों के साथ दुर्गा मंदिर परिसर में धरने और आमरण अनशन पर बैठ गए। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Maharajganj News: निजी अस्पताल में युवक की मौत पर बवाल, इलाज से डॉक्टर की तैनाती तक कई सवाल

कार्रवाई नहीं हुई तो आत्मदाह की चेतावनी

मामले ने उस समय और गंभीर रूप ले लिया जब दिनेश रौनियार ने सुनवाई नहीं होने की स्थिति में आत्मदाह करने की चेतावनी दी। उनकी इस चेतावनी के बाद पुलिस-प्रशासन के सामने मामले को गंभीरता से लेने की चुनौती खड़ी हो गई है।

पुलिस के जवाब के बाद साफ होगी स्थिति

फिलहाल धरना और आमरण अनशन जारी है। मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है। थानाध्यक्ष या पुलिस की ओर से लगाए गए आरोपों पर स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही पूरे प्रकरण की वास्तविक तस्वीर सामने आ सकेगी।

Location :  Maharajganj

Published :  4 September 2026, 12:41 PM IST