पलक झपकते ही बीच सड़क पर पलट गया वाहन! महराजगंज में PWD गाड़ी हादसे के बाद चालक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा

महराजगंज के सोनौली में PWD की गाड़ी अचानक सड़क पर पलट गई। चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। क्या हादसे की वजह स्टेयरिंग फेल होना या ब्रेक में खराबी थी? इसकी पुष्टि जांच के बाद होगी।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 18 October 2026, 12:48 PM IST

Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के सोनौली थाना क्षेत्र में रविवार को PWD की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। एसएसबी रोड पर पिपरहिया चौराहे और टाटा कंपनी के बीच हुए इस हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल चालक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी गाड़ी

जानकारी के मुताबिक, PWD की गाड़ी एसएसबी रोड से गुजर रही थी। इसी दौरान पिपरहिया चौराहे और टाटा कंपनी के बीच वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी का नंबर UP35 T 3800 बताया जा रहा है। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर जुट गए और घायल चालक को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

महराजगंज में नाबालिग लड़की को धमकी देने का आरोप, नौतनवा पुलिस ने जीशान को किया गिरफ्तार

स्टेयरिंग फेल या ब्रेक में खराबी की आशंका

स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे की वजह गाड़ी का स्टेयरिंग फेल होना या ब्रेक नहीं लगना हो सकती है। हालांकि, दुर्घटना के कारणों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

महराजगंज के सिसवा बाजार में डांडिया की धूम, रंग-बिरंगे परिधानों में बच्चों ने बांधा समां

प्रशासन ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा और मामले की जानकारी जुटाई। हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल, घायल चालक की स्थिति और दुर्घटना के कारणों को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आने का इंतजार है।

Location :  Maharajganj

Published :  18 October 2026, 12:48 PM IST