कोल्हुई के अस्पताल में बिछी ‘मौत’ की चिंगारी! ड्रग स्टोर में भयंकर आग से हड़कंप, बाल-बाल बची सैकड़ों जिंदगी

महराजगंज के कोल्हुई न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के ड्रग स्टोर रूम में शनिवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हादसे में कैमरे से संबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। कर्मचारियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 15 August 2026, 11:33 AM IST

Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के कोल्हुई कस्बे में स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के ड्रग स्टोर रूम में शनिवार की सुबह करीब सात बजे शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग लगने से कमरे में रखे कैमरे से संबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद स्वास्थ्य केन्द्र में मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई,पूरे पीएचसी में धुआं-धुआं उठ गया।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

जानकारी के मुताबिक, कोल्हुई न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के ड्रग स्टोर रूम में शनिवार सुबह करीब 7 बजे अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद कमरे से धुआं उठने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

कर्मचारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सभी की मदद से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझ जाने से स्वास्थ्य केंद्र में रखे अन्य सामान को नुकसान होने से बचा लिया गया।

Maharajganj: पोखरे में दिखे मगरमच्छ का वन विभाग ने किया रेस्क्यू, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

कैमरे के उपकरण जलकर क्षतिग्रस्त

आग लगने की घटना में ड्रग स्टोर रूम में रखे कैमरे से संबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। हालांकि, आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया, जिससे नुकसान ज्यादा नहीं हुआ।

पीएचसी में तैनात फार्मासिस्ट अवधेश कुमार चौधरी ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। कर्मचारियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।

Maharajganj: रात में अघोषित बिजली कटौती से धानीवासी त्रस्त, बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित

बड़ा हादसा होने से टला

आग लगने की घटना के बाद स्वास्थ्य केंद्र में विद्युत व्यवस्था को लेकर कर्मचारियों में सतर्कता बढ़ गई है। समय रहते आग पर काबू पाने के कारण आग को अन्य कमरों और सामान तक फैलने से रोक लिया गया। फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Location :  Maharajganj

Published :  15 August 2026, 11:33 AM IST