Site icon Hindi Dynamite News

Lucknow: मुंबई में छिपे प्रतापगढ़ के इनामी बदमाश को STF ने ऐसे घेरा

यूपी एसटीएफ ने शनिवार को प्रतापगढ़ के फरार आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Lucknow: मुंबई में छिपे प्रतापगढ़ के इनामी बदमाश को STF ने ऐसे घेरा

लखनऊ: यूपी एसटीएफ ने हत्या के आरोप में 11 वर्षों से फरार और प्रतापगढ़ के इनामी बदमाश को मुंबई से गिरफ्तार किया है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार आरोपी की पहचान सुनील कुमार सोनी पुत्र मोहनलाल सोनी, निवासी ग्राम सालवाहनपुर थाना उदयपुर, जनपद प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपी का वर्तमान मिस्त्री चाल, किडी वाणी दत्ता मंदिर रोड, विपेज रोड, भांडुप पश्चिम, मु0-78, मुम्बई, महाराष्ट्र है। आरोपी के ऊपर प्रतापगढ़ में 50 हजार रूपए का इनाम था।

जानकारी के अनुसार आरोपी 11 वर्षों से पुलिस अभिरक्षा से फरार था। पुलिस आरोपी की कई सालों से  तलाश कर रही थी।

एसटीएफ ने अभियुक्त को गली नं० 22. एम०आई०डी०सी०, अंधेरी पूर्व मुम्बई, थाना एम०आई०डी०सी०, मुम्बई, महाराष्ट्र से गुरुवार को गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार पुलिस को काफी दिनों से उत्तर प्रदेश से वांछित और पुरस्कार घोषित अपराधियों के सक्रिय होकर वारदातों को अंजाम दिये जाने की सूचनायें मिल रही थी।

इस दौरान एसटीएए को मुखबिर से सूचना मिली कि अभियुक्त मुम्बई में नाम-पता बदलकर रह रहा है। सूचना पुख्ता होने के बाद पुलिस ने उक्त स्थान पर दबिश पर अभियुक्त सुनील कुमार सोनी को मुम्बई से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि उसने वर्ष 2010 में प्रेम प्रसंग में अपने ही गाँव की एक लड़की की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। जिस सम्बन्ध में थाना उदयपुर, जनपद प्रतापगढ़ में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

प्रतापगढ़ कचहरी में पेशी के दौरान वह पुलिस वालों की आँख में लाल मिर्च पाउडर डालकर फरार हो गया। और गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदलता हुआ मुंबई पहुंच गया। वह मुंबई में वीरू वर्मा के काल्पनिक नाम से रहकर टैक्सी चलाने का काम करने लगा।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त सुनील कुमार सोनी को न्यायालय मुम्बई के समक्ष प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त करते मुम्बई लाई।

आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ में पंजीकृत मु०अ०सं० 818/2014, संबंधित धाराओं 223/224 में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त सुनील कुमार सोनी विरूद्ध थाना उदयपुर कोतवाली नगर प्रतापगढ़ में 302 भा०द०वि०, 818/2014 223/224 भा०द०वि० संबंधित धाराओं में कई मामले दर्ज हैं।

Exit mobile version