मेरठ के ड्रम कांड जैसी सनसनी: कुरुक्षेत्र में महिला ने पति पर किए चाकू से अंधाधुंध वार, खौफनाक मंजर देख कांप उठे फॉरेंसिक एक्सपर्ट

कुरुक्षेत्र में घरेलू क्लेश के बाद पत्नी ने पति राजेश की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी। पेट फाड़कर आंतें और किडनी कट्टे में भरी, फिर पहली मंजिल से कूद गई। मेरठ के ड्रम कांड जैसी इस खौफनाक वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 23 August 2026, 10:12 AM IST

Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के पिहोवा रोड पर एक ऐसी सनसनीखेज वारदात की साक्षी बनी, जिसकी कल्पना मात्र से रोंगटे खड़े हो जाते हैं। मूल रूप से यूपी के सीतापुर के रहने वाले 40 वर्षीय मजदूर राजेश की उसकी ही पत्नी बिमला ने बड़े ही बर्बर तरीके से हत्या कर दी। रोज-रोज के झगड़े और घरेलू कलह से उपजी नफरत इस कदर हावी हुई कि महिला ने मर्यादा और इंसानियत की सारी हदें पार कर दीं।

37 सेंटीमीटर गहरा घाव और कट्टे में बंद सच्चाई

वारदात की क्रूरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बिमला ने रसोई के चाकू से पति के पेट पर इतना जोरदार वार किया कि 37 सेंटीमीटर लंबा और गहरा घाव हो गया। इस हमले में राजेश की आंतें और किडनी तक बाहर निकल आईं। इसके बाद महिला ने फर्श पर बिखरे अंगों को एक कट्टे (बोरे) में भरकर रख दिया। मौके पर जांच करने पहुंचे फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने भी स्वीकार किया कि उन्होंने अपने करियर में पहली बार चाकू का इतना भयावह और गहरा घाव देखा है।

कागजों में बेटा और हाथ में बेटी: PGI चंडीगढ़ में लापरवाही के आरोपों के बीच मासूम की मौत, जांच शुरू

पहली मंजिल से लगाई छलांग, कमरे में बिखरा था खून

पति की जान लेने के बाद आरोपी बिमला ने पहली मंजिल से सीधे सड़क पर छलांग लगा दी। पड़ोसियों ने जब भारी आवाज सुनी तो वे मौके पर पहुंचे। बिमला को गंभीर हालत में अस्पताल भिजवाने के बाद जब लोग ऊपर कमरे में गए, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। दीवारें और फर्श खून से लाल थे। कमरे के कोने में रखे कट्टे से राजेश के शरीर के हिस्से बरामद हुए। पुलिस को मौके से तीन चाकू भी मिले हैं।

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 IAS और 7 HCS अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

शराब, औलाद न होना और रोज का क्लेश

मृतक के भाई रिंकू और पड़ोसियों के अनुसार, दोनों की शादी को कई साल बीत चुके थे, लेकिन कोई संतान नहीं थी। राजेश अक्सर शराब के नशे में बिमला के साथ मारपीट करता था। शुक्रवार रात भी दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी रोज-रोज की हिंसा और प्रताड़ना से तंग आकर बिमला ने यह आत्मघाती और भयानक कदम उठाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है।

Location :  Kurukshetra

Published :  23 August 2026, 10:12 AM IST