बाबा के दर्शन रहा दूंगा… कहकर ऐंठे पैसे, पुलिस ने चंद घंटों में ही निकाल दी आरोपी की सारी चालाकी

काशी विश्वनाथ मंदिर में जल्द दर्शन कराने का झांसा देकर महिला श्रद्धालु से 4 हजार रुपये ठग लिए गए। पुलिस की सतर्कता से आरोपी को मौके पर पकड़ लिया गया और पूरी रकम वापस कराई गई। जानिए मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए क्या महत्वपूर्ण अपील की है

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 4 August 2026, 1:50 PM IST

Varanasi: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के श्री काशी विश्वनाथ धाम में जल्द दर्शन कराने के नाम पर एक महिला श्रद्धालु से 4 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस की तत्परता से आरोपी युवक को मौके पर ही पकड़ लिया गया और महिला को उसकी पूरी रकम वापस करा दी गई। इसके बाद आरोपी को आगे की विधिक कार्रवाई के लिए चौक थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।

जल्द दर्शन कराने का दिया झांसा

पुलिस के अनुसार, कर्नाटक के मैसूर निवासी नंदिनी बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची थीं। इसी दौरान चेतगंज निवासी बसंत पांडेय ने खुद को पुजारी बताते हुए उन्हें बीच लाइन से जल्दी दर्शन कराने का भरोसा दिलाया। आरोपी ने प्रभावशाली होने का दावा करते हुए इसके बदले महिला से 4 हजार रुपये ले लिए।

Varanasi: ‘संत परंपरा का अपमान बर्दाश्त नहीं!’ पप्पू यादव के खिलाफ कोतवाली पहुंचे महंत बालक दास

इंस्पेक्टर की सतर्कता से खुला मामला

घटना के दौरान वहां से गुजर रहे सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा को मामले की जानकारी हुई। उन्होंने तत्काल आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद आरोपी से ठगी गई रकम बरामद कर महिला श्रद्धालु के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर कराई गई।

Varanasi: बौखलाई टीचर ने की क्रूरता की हदें पार, 5 साल के मासूम को पैंट में टॉयलेट करने पर दी दर्दनाक सजा

श्रद्धालुओं से सतर्क रहने की अपील

डीसीपी काशी गौरव बंशवाल ने श्रद्धालुओं से अपील की कि मंदिर परिसर में किसी भी दलाल या स्वयं को प्रभावशाली बताने वाले व्यक्ति के झांसे में न आएं। वहीं मंदिर प्रशासन ने भी दर्शन से जुड़ी किसी भी सुविधा के लिए केवल अधिकृत व्यवस्था का ही उपयोग करने की सलाह दी है।

Location :  Varanasi

Published :  4 August 2026, 1:48 PM IST