
Kanpur Dehat Transformer Fire: भीषण आग से इलाके में हड़कंप(Img: Google)
Kanpur Dehat: कानपुर देहात के झींझक कस्बे की कांशीराम कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया जब विद्युत Transformer में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें काफी ऊंची उठती देख स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत बिजली विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश की, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना का वीडियो लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। समय रहते कार्रवाई से क्षेत्र में बड़ा नुकसान होने से बचाव हो गया।
कानपुर देहात ब्रेकिंग: लंबी लंबी आग की लपटें देख स्थानीय लोगों में मचा हड़कंप#KanpurdehatNews #Firenews pic.twitter.com/ZHkWj4uZgs
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 24, 2026
Location : Kanpur
Published : 24 May 2026, 12:08 PM IST