
जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Jhansi: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में अवैध जुए के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरुआसागर थाना पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे थे। कार्रवाई के दौरान उनके कब्जे और जुए की फड़ से कुल 3,410 रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 21 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार के निर्देशन में अवैध जुए के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। क्षेत्राधिकारी टहरौली रक्षपाल सिंह के पर्यवेक्षण में बरुआसागर थाना पुलिस को मुखबिर से सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेले जाने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बरुआसागर थाना क्षेत्र के मोहल्ला सनौरा स्थित किले के अंदर छापेमारी की। पुलिस का दावा है कि मौके पर तीन लोग जुआ खेलते मिले, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलाब सिंह वर्मा, निवासी द्रटिया खिरक फुटेरा, थाना बरुआसागर; महेंद्र कुशवाहा, निवासी ग्राम सिद्धपुरा, थाना टहरौली; और सईद खान, निवासी किले के पास, मोहल्ला सनौरा, थाना बरुआसागर के रूप में की है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की जामा तलाशी के दौरान 310 रुपये मिले, जबकि जुए की फड़ से 3,100 रुपये बरामद किए गए। इस तरह कुल बरामदगी 3,410 रुपये की बताई गई है। इस मामले में बरुआसागर थाने में मुकदमा संख्या 275/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत कार्रवाई की है।
झांसी में राह चलती महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक राहुल कुमार सिंह, कांस्टेबल शिव प्रताप और कांस्टेबल सिकंदर शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा।
Location : Jhansi
Published : 22 October 2026, 4:05 PM IST
Topics : 3410 Rupees Recovered Gambling Act Section 13 Gambling Case Jhansi News three accused arrested