भारत-नेपाल बॉर्डर पर SSB जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौके पर एसएसबी के आला अधिकारी पहुंचे

Maharajganj: भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) के एक जवान ने शनिवार देर रात अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 8 November 2026, 10:39 AM IST

Maharajganj: भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) के एक जवान ने शनिवार देर रात अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना सोनौली थाना क्षेत्र के खनुआ पोस्ट पर रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। गोली चलने की आवाज से कैंप में हड़कंप मच गया।

घटना की जांच में जुटे अधिकारी

सूचना मिलते ही एसएसबी के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गए। फिलहाल अधिकारी घटना की जांच में जुटे हैं।

मृतक जवान की पहचान बिहार के औरंगाबाद निवासी मंजीत कुमार के रूप में हुई है। वह एसएसबी की 66वीं वाहिनी में तैनात थे।

बताया जा रहा है कि मंजीत कुमार पांच दिन पहले ही छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर लौटे थे। इसके बाद से ही उनके मानसिक रूप से परेशान रहने की बात सामने आ रही है। हालांकि, आत्महत्या के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

दो वर्ष पहले हुई थी मंजीत कुमार की शादी

पारिवारिक जानकारी के मुताबिक, मंजीत कुमार की शादी करीब दो वर्ष पहले हुई थी। उनका महज ढाई महीने का एक बेटा है। बताया जा रहा है कि करीब ढाई महीने पहले ही उनके बड़े भाई का भी निधन हो गया था। जवान की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है।

दिवाली पर शेयर बाजार में आज 1 घंटे ट्रेडिंग: दोपहर 2:20 से मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन

एसएसबी के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना के बाद एसएसबी के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू की। जवान के परिजनों को भी उनकी मौत की सूचना दे दी गई है। पुलिस और एसएसबी अधिकारी घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं।

Location :  Maharajganj

Published :  8 November 2026, 10:39 AM IST