हिंदी
इंदौर में राजा रघुवंशी के भाइयों पर पुलिस कार्रवाई (Source: X)
Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर में चर्चित राजा रघुवंशी के भाइयों समेत पांच लोगों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोप है कि राजा भोज ढाबा में बिना वैध लाइसेंस के ग्राहकों को शराब परोसी जा रही थी। राऊ थाना पुलिस की नियमित जांच के दौरान यह मामला सामने आया, जिसके बाद केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।
पुलिस के अनुसार, राऊ थाना क्षेत्र के कैट रोड स्थित राजा भोज ढाबे पर जांच के दौरान पाया गया कि वहां बिना आवश्यक लाइसेंस के शराब परोसी जा रही थी। इसके अलावा ढाबे में कार्यरत कर्मचारियों का विवरण भी पुलिस को उपलब्ध नहीं कराया गया था।
Indore Fire News: रात की एक गलती ने ली 7 जिंदगियां, आखिर कैसे भड़की आग, क्या है पूरा सच?
मामले में ढाबा संचालक विपिन रघुवंशी, मैनेजर सचिन रघुवंशी और शिव यादव, शिवम और विशाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Indore Couple Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी राज की दादी की सदमे से मौत
असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस निधि सक्सेना ने बताया कि राऊ थाना क्षेत्र में होटल और ढाबों की नियमित जांच के दौरान यह अनियमितता सामने आई। उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस शराब परोसने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Location : Indore
Published : 9 August 2026, 1:42 PM IST