
हाथरस में सरेराह गुंडागर्दी (Img: Dynamite News)
Hathras: जनपद के सासनी कोतवाली क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित एक होटल पर पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।
जानकारी के अनुसार, होटल पर किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिया। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
ये भी पढ़ें - Hathras: हाथरस में दबंगों की करतूत से शर्मसार हुई मानवता, सरेआम युवक के साथ घिनौनी हरकत
वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान करने के साथ ही विवाद के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। साथ ही, घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की भी फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें - Hathras: शहीद स्मारक पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा माहौल
Location : Hathras
Published : 19 August 2026, 3:23 PM IST
Topics : crime news hathras news Hathras Police UP News