“एक बार लौट आओ…” पत्नी के इंतजार में टूट गया युवक, सुबह फंदे पर मिला शव

हमीरपुर के सुमेरपुर में 25 वर्षीय युवक वीरेंद्र अनुरागी ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पत्नी के मायके से वापस न लौटने के कारण वह मानसिक तनाव में था। सुबह टहलने के लिए घर से निकला युवक कुछ देर बाद फंदे से लटका मिला।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 24 July 2026, 3:24 PM IST

Hamirpur: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुमेरपुर कस्बे में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। पत्नी के मायके से वापस न लौटने से परेशान एक युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवक रोज की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकला था, लेकिन कुछ देर बाद उसका शव राजकीय महाविद्यालय के पास बने रपटे की रेलिंग से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया।

सुबह घर से निकला, फिर नहीं लौटा

मृतक की पहचान सुमेरपुर कस्बे के वार्ड नंबर-4 स्थित दंगल मैदान निवासी वीरेंद्र अनुरागी (25) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वीरेंद्र शुक्रवार सुबह करीब छह बजे रोजाना की तरह टहलने के लिए घर से निकला था। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की।

इसी दौरान सूचना मिली कि राजकीय महाविद्यालय के पास बने रपटे की रेलिंग से एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान वीरेंद्र के रूप में की।

पत्नी के मायके जाने के बाद बढ़ा तनाव

परिजनों के मुताबिक वीरेंद्र की शादी करीब एक वर्ष पहले मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की रहने वाली गुड़िया से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी और फिर वापस ससुराल नहीं लौटी। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र कई बार पत्नी को मनाकर वापस लाने की कोशिश करता रहा, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली।

परिजनों का कहना है कि इसी वजह से वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Ramayana Movie Update: ट्रेलर टला पर खुला हॉलीवुड का द्वार! जानिए क्यों रामायण के मेकर्स ने अचानक लिया यह बड़ा फैसला

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलने पर सुमेरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फतेहपुर में पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम! आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पर हमले से भड़का आक्रोश, पूरे जिले में काम ठप करने की धमकी

गांव और परिवार में शोक का माहौल

युवक की असामयिक मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोग घटना को बेहद दुखद बता रहे हैं। वहीं पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Location :  Hamirpur

Published :  24 July 2026, 3:24 PM IST