
Hamirpur: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के स्यावरी गांव में रविवार देर रात एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया। पारिवारिक विवाद के बीच छोटे भाई पर अपने बड़े भाई की धारदार गड़ासे से गला काटकर हत्या करने का आरोप है। घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मृतक के भतीजे देव सिंह के अनुसार, उसके बड़े पिता 67 वर्षीय श्याम बिहारी पुत्र स्वामीदीन राजपूत घर पर अकेले थे, जबकि वह और उसकी मां दूसरे मकान में सो रहे थे। देर रात उसके पिता घर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने अपने बड़े भाई को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। इसके बाद दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
परिजनों के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने गुस्से में गड़ासा उठा लिया और बड़े भाई के गले पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से श्याम बिहारी की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
रास्ते के विवाद ने मचाया खूनी बवाल! घर पर बरसे पत्थर, वायरल VIDEO के बाद इंसाफ की गुहार
घटना की जानकारी मिलते ही राठ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया। घटनास्थल से साक्ष्य भी जुटाए गए हैं।
शराब के नशे में मिटा डाला खुद का हंसता-खेलता परिवार: भाई के कातिल को कोर्ट ने दी ये खौफनाक सजा!
सीओ सरीला शाहरुख खान ने बताया कि हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Location : Hamirpur
Published : 13 July 2026, 2:46 PM IST
Topics : brother murder hamirpur news Rath Kotwali