
गुना में गैंगरेप के आरोपी गिरफ्तार (Img: AI Generated Image)
Guna: मध्य प्रदेश के गुना जिले में सामने आए सामूहिक दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से पीड़िता और उसके साथी से लूटा गया मोबाइल, पर्स और अन्य सामान भी बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि इस वारदात में कुल सात लोग शामिल थे, जिनमें से दो आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश लगातार जारी है।
जानकारी के अनुसार पीड़िता मूल रूप से झारखंड की रहने वाली है और अपने परिचित से मिलने गुना आई थी। गुरुवार रात वह अपने साथी युवक के साथ टेकरी सरकार के दर्शन कर वापस लौट रही थी। इसी दौरान कुछ बदमाशों ने बाइक का पहिया पंचर होने की बात कहकर उन्हें रुकवा लिया। जैसे ही दोनों रुके, आरोपियों ने बाइक की चाबी निकाल ली और उन्हें जबरन पास के जंगल में ले गए।
ये भी पढ़ें- पति की मौत के तीन महीने बाद बुजुर्ग महिला ने लगाई फांसी, घर में अकेली रहती थीं; परिवार में मचा कोहराम
जंगल में पहुंचने के बाद बदमाशों ने अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया। आरोप है कि युवक को अलग ले जाकर बंधक बनाया गया, जबकि युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसे गंभीर रूप से घायल भी किया गया। पीड़िता लगातार आरोपियों का विरोध करती रही, लेकिन बदमाश नहीं रुके। आरोप है कि जब पीड़िता जान बचाने के लिए चिल्लाई तो दरिंदों ने उसके प्राइवेट पार्ट मे लकड़ी घुसाने की कोशिश की जिससे उसके गुप्तांग से खून निकल आया। पीड़िता ने खुद को बचाने के लिए बचाव में उन्हें नोंचा और काटा भी लेकिन फिर भी वो नहीं माने।
घटना के दौरान पीड़िता और उसके साथी की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही आरोपी जंगल के रास्ते भाग निकले। इसके बाद पीड़िता और उसके साथी को सुरक्षित बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
ये भी पढ़ें- ‘मेरे पापा को इंसाफ दिला दीजिए…’ डीएम-एसपी के सामने मासूम की गुहार ने भर दी सबकी आंखें
पुलिस ने इस मामले में बोरखेड़ा और आसपास के गांवों के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान कई अहम सुराग मिले हैं। अधिकारियों का कहना है कि फरार दो आरोपियों की पहचान भी हो चुकी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।
आरोपियों की पहचान बोरखेड़ा गांव के बबलू बंजारा (23), महेंद्र बंजारा (20), दिनेश बंजारा (28), खजरा के छोटू बंजारा (28) और विन्याकी के सरदार बंजारा (30) के रूप मे हुई है। इन आरोपियों के पास से पुलिस ने लूटा गया मोबाइल, पर्स और अन्य सामान भी बरामद किया है।पुलिस ने बताया कि घटना में सात लोग शामिल थे। पांच लोगों की गिरफ्तारी के बाद, अब अन्य दो लोगों की तलाश जारी है।
Location : Guna
Published : 1 August 2026, 5:40 PM IST