ग्रेटर नोएडा में दीपिका नागर के ससुराल पक्ष के घर में चोरी! आखिर क्या सामान हुआ गायब?

ग्रेटर नोएडा में दीपिका नागर मौत मामले के बीच अब ससुराल पक्ष के घर में चोरी का आरोप सामने आया है, जिससे केस एक नए मोड़ पर पहुंच गया है और पुलिस जांच पर सवाल उठ रहे हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 28 May 2026, 12:17 PM IST

Noida Desk: ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर सामने आ रही है। ग्रेटर नोएडा के चर्चित दीपिका नागर मौत मामले में अब आरोपी पक्ष भी पीड़ित बन गया है। दरअसल, दीपिका के ससुराल पक्ष के घर में चोरी वाले का आरोप लगा है। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में पुलिस को भी शिकायत दी गई। हालांकि ईकोटेक-3 थाना प्रभारी ने चोरी से इनकार किया है।

क्या है पूरा मामला?

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जलपुरा गांव में उस घर में चोरी हुई है। जो दीपिका नागर के पक्ष में है। बताया जा रहा है कि काफी सामान चोरी किया गया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस को शिकायत दी गई। बताया यह भी जा रहा है कि इस मामले में पीड़ित परिवार ने डीसीपी सेंट्रल नोएडा से शिकायत भी की है। हालांकि, थाना प्रभारी का कहना है कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया।

रोजाना हो रहे बड़े-बड़े खुलासे

दीपिका नागर मौत मामले में रोजाना बड़े बड़े खुलासे हो रहे हैं। जहां एक तरफ दीपिका के मायके वाले बोल रहे हैं कि उनकी बेटी की दहेज के लिए हत्या की गई है। वहीं, दीपिका के ससुराल वालों का कहना है कि यह आरोप में बुनियाद है। दीपिका के ससुराल में पहले से सब चीज हैं, आखिर दहेज क्यों मांगेंगे? हर रोज दीपिका के ससुराल वाले और मायके वाले एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

Bureaucracy News: कौन हैं IPS विनायक गोपाल भोंसले? जिनकी चेतावनी से कांप उठा मेरठ का गैंगस्टर परिवार

हालांकि, दीपिका के ससुराल में अभी चार लोग जेल में है। दीपिका की ननद की तलाश की जा रही है, जो फरार चल रही है।

Location :  Greater Noida

Published :  28 May 2026, 12:17 PM IST