Gorakhpur Violence: बालू विवाद में ऐसा क्या हुआ कि मां-बेटे पर टूट पड़ा पूरा परिवार?

गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र में उधार दिए गए बालू को वापस मांगने पर महिला और उसके बेटे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। विवाद मारपीट में बदल गया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 30 June 2026, 10:23 AM IST

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत गोला के सूअरज वार्ड नंबर-11 में बालू के लेन-देन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। पीड़िता गुड्डी देवी ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपने पट्टीदार रमाकांत को कुछ समय पहले बालू उधार दिया था। लंबे समय तक बालू वापस न मिलने पर वह 31 मई की सुबह उसके घर पहुंचीं।

कहासुनी से शुरू होकर मारपीट तक पहुंचा मामला

बालू वापस मांगने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि रमाकांत सहित कई लोगों ने मिलकर गुड्डी देवी और उनके बेटे प्रिंस पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट की गई, जिससे दोनों घायल हो गए।

बीच-बचाव करने पहुंचे बेटे पर भी हमला

जब पीड़िता का बेटा प्रिंस बीच-बचाव करने पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान दोनों को गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

छह लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज

पीड़िता की तहरीर पर गोला पुलिस ने रमाकांत, रमेश, अनुप, केशभान, अनीता देवी, अंजलि और बेबी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2), 115(2), 352 और 351(3) के तहत दर्ज किया गया है।

तीन साल की मासूम के साथ हुई हैवानियत का आया फैसला, कोर्ट ने सुनाई सबसे बड़ी सजा

पुलिस जांच में जुटी, निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन

गोला थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

Location :  Gorakhpur

Published :  30 June 2026, 10:23 AM IST