‘ना कोई सबूत छोड़ा, ना कोई सुराग’ भगवान के घर में चोरी का वो खौफनाक मास्टरप्लान! जिसने उड़ाए होश

मंदिर का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में फरार चल रहा आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से चोरी का दानपात्र भी बरामद किया है। अब जांच में आरोपी की भूमिका से जुड़े और राज खुल सकते हैं।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 30 August 2026, 8:20 PM IST

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर थाना कोतवाली पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम की संयुक्त कार्रवाई में मंदिर में चोरी के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का दानपात्र भी बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान करन सूर्यवंशी पुत्र राम अवतार निवासी समरौना, दुधेश्वरनाथ मंदिर, थाना रुद्रपुर, जनपद देवरिया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

मंदिर का ताला तोड़कर चोरी का था आरोप

पुलिस के अनुसार चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रवि चौधरी के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस तथा एंटी थेफ्ट टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। जांच के दौरान पुलिस टीम को सफलता मिली और मुकदमे में वांछित करन सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Gorakhpur News: नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचकर घूम रहा था… ऐसे चढ़ा हत्थे

23 दिसंबर 2025 की रात हुई थी चोरी

पुलिस के मुताबिक 23 दिसंबर 2025 को वादी ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर बताया था कि रात में मंदिर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 294/2025 के तहत धारा 331(4), 305डी और 317(2) भारतीय न्याय संहिता में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी थी।

एक आरोपी हो चुका है गिरफ्तार

पुलिस इस मामले में पहले भी कार्रवाई कर चुकी है। 29 दिसंबर 2025 को पुलिस ने मामले से जुड़े आरोपी छोटू उर्फ इसराईल अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था।

इसके बाद से पुलिस दूसरे वांछित आरोपी करन सूर्यवंशी की तलाश कर रही थी। अब कोतवाली पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम की संयुक्त कार्रवाई में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी के कब्जे से चोरी का दानपात्र बरामद

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी करन सूर्यवंशी के कब्जे से चोरी किया गया एक दानपात्र बरामद किया गया है। पुलिस बरामदगी और मंदिर चोरी की घटना में आरोपी की कथित भूमिका के संबंध में आगे की जांच और आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

Gorakhpur News: CM के गृह जनपद में कथित देह व्यापार का खेल? भैसा-महादेवा मार्ग पर गतिविधियों के आरोप, पुलिस पर उठे सवाल

एंटी थेफ्ट टीम की संयुक्त कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

उपनिरीक्षक रवि चौधरी के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में नखास चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रवि चौधरी, एंटी थेफ्ट टीम के हेड कांस्टेबल मिथिलेश बहादुर सिंह, कांस्टेबल अंकित सिंह, रमेश कुशवाहा, थाना कोतवाली के कांस्टेबल सिद्धान्त यादव, मनोज कुमार और गोरख यादव शामिल रहे।

Location :  Gorakhpur

Published :  30 August 2026, 8:20 PM IST