
गोरखपुर जिले के खजनी थाना क्षेत्र (Img: AI)
Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के खजनी थाना क्षेत्र अंतर्गत भीटी खोरिया गांव में 14 वर्षीय किशोरी के गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है। किशोरी 13 जून को अपने घर की छत से कूद गई थी, जिससे उसे रीढ़ की हड्डी समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
पीड़िता की मां ने खजनी थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव का एक युवक पिछले लगभग दो महीने से उनकी बेटी को परेशान और छेड़खानी कर रहा था। लगातार मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर किशोरी ने आत्मघाती कदम उठाया। परिवार का यह भी आरोप है कि पहले शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
घटना के बाद किशोरी का इलाज पहले एक निजी अस्पताल में कराया गया। फिलहाल उसे बेहतर देखभाल के लिए रिश्तेदारों के घर भेजा गया है, जहां उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
आधी रात को बंद कमरे में हुई ऐसी घिनौनी हरकत, जिसने सोशल मीडिया से लेकर पुलिस महकमे तक को हिला डाला!
29 जून को तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। थाना प्रभारी जयंत सिंह के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि किशोरी और आरोपी युवक के बीच पहले बातचीत होती थी। परिवार द्वारा फटकार लगाए जाने के बाद वह मानसिक तनाव में आ सकती है, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया हो सकता है।
गौतम बुद्ध नगर की महिला ने खोली ऐसी दर्दनाक दास्तान, जिसे सुन थर-थर कांप उठा आरोपी दारोगा
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा गया है। किशोरी का बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई है, जो इस मामले में सबसे महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जाएगा।
पुलिस ने कहा है कि यदि छेड़खानी के आरोप सही पाए जाते हैं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी, और यदि जांच में कोई अन्य तथ्य सामने आते हैं तो उसी के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
Location : Gorakhpur
Published : 30 June 2026, 11:19 AM IST