न दर्द बयां हुआ, न बची सांसें! अंदर ही अंदर घुटता रहा 34 साल का युवक, चुपके से अलविदा कह गया

गोरखपुर के बेलघाट थाना क्षेत्र में 34 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों के मुताबिक युवक मानसिक तनाव और आर्थिक परेशानी से जूझ रहा था।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 21 August 2026, 3:32 PM IST

Gorakhpur: बेलघाट थाना क्षेत्र के बेलांव उर्फ शाहपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात मानसिक तनाव से परेशान 34 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान सुरेश साहनी पुत्र स्वर्गीय सीताराम साहनी के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी सुनीता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके पति की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी। बृहस्पतिवार की रात सुरेश घर की छत पर चले गए थे। देर रात उन्होंने रस्सी के सहारे फांसी लगा ली।

Gorakhpur Prince Missing: पुलिस, एसडीआरएफ की चार टीमें तीसरे दिन भी तलाश में; परिवार ने हत्या बताकर करदी सड़क जाम

सुबह फंदे से लटका मिला

शुक्रवार सुबह जब परिजनों की नजर छत पर गई तो सुरेश को फंदे से लटका देखकर उनके होश उड़ गए। परिवार के लोगों ने तत्काल घटना की सूचना बेलघाट पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्यों की जांच की। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पत्नी और दो बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल

परिजनों के अनुसार सुरेश के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। चार भाइयों में वह सबसे बड़े थे और भाइयों में केवल सुरेश की ही शादी हुई थी। उनके परिवार में पत्नी सुनीता के अलावा दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र करीब 10 और पांच वर्ष बताई गई है। सुरेश की मौत के बाद पत्नी और दोनों मासूम बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Gorakhpur: हाईवे पर मौत का सफर! ट्रेलर से टकराई रोडवेज बस, ड्राइवर की मौत और 14 यात्री घायल

आर्थिक परेशानी से भी जूझ रहा था परिवार

परिजनों ने यह भी बताया कि सुरेश की आर्थिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी। मानसिक तनाव और आर्थिक परेशानियों के बीच उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पुलिस स्तर से अभी स्पष्ट खुलासा नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Location :  Gorakhpur

Published :  21 August 2026, 3:32 PM IST