
मौसेरे भाई के प्यार में पागल महिला ने अपने ही घर डाला डाका (Img: AI Generated Image)
Gonda: गोंडा जिले में एक शादीशुदा महिला ने अपने ही घर में चोरी की साजिश रच डाली। आरोप है कि उसने अपने मौसेरे भाई के साथ मिलकर घर से नकदी और जेवर गायब कर दिए। इतना ही नहीं, वारदात को असली चोरी दिखाने के लिए उसने घर का सामान भी बिखेर दिया और खुद बेहोश होने का नाटक करते हुए बेड के नीचे जाकर लेट गई।
सुबह जब परिवार के लोगों ने घर का हाल देखा तो हड़कंप मच गया। कमरे का सामान बिखरा हुआ था और महिला बेहोश होने की हालत में मिली। इसके बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को सूचना दी गई। शुरुआती तौर पर मामला चोरी का ही लग रहा था, लेकिन पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तो कई बातें संदिग्ध नजर आने लगीं।
ये भी पढ़ें- जीजा-साली का पवित्र रिश्ता तार-तार; 10 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला आरोपी जीजा गिरफ्तार
जांच के दौरान पुलिस को घर में जबरन घुसने के कोई निशान नहीं मिले। इसके बाद महिला से अलग से पूछताछ की गई। शुरुआत में उसने चोरी और मारपीट की कहानी सुनाई, लेकिन सख्ती बढ़ने पर उसने पूरी साजिश कबूल कर ली। महिला ने बताया कि उसके अपने मौसेरे भाई विकास के साथ पिछले करीब दो साल से प्रेम संबंध थे और दोनों ने मिलकर इस वारदात की योजना बनाई थी।
पुलिस के मुताबिक दोनों ने घटना से तीन-चार दिन पहले ही पूरी योजना तैयार कर ली थी। तय योजना के अनुसार रात में महिला ने अपने प्रेमी को घर बुलाया। इसके बाद संदूक और बक्सों में रखे सोने-चांदी के आभूषण, करीब 50 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन निकाल लिया गया। चोरी के बाद कमरे का सामान बिखेर दिया गया ताकि मामला असली वारदात जैसा लगे।
ये भी पढ़ें- देवरिया में फिर दहेज की बलि पर चढ़ी एक और बेटी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार कर किया बड़ा खुलासा
महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने उसके प्रेमी विकास के घर पर छापेमारी की। वहां से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, 50 हजार रुपये नकद और अन्य सामान बरामद कर लिया गया। बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ पूरी होने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों साथ रहने और पैसों की व्यवस्था करने के लिए इस पूरी साजिश को अंजाम देना चाहते थे।
Location : New Delhi
Published : 21 July 2026, 12:33 PM IST