अब किसे गले से लगाएंगी मां? भैंस चराने निकले दिव्यांग लाडले की नदी में मौत ने उजाड़ दी दुनिया

फतेहपुर में भैंस चराने गया 14 वर्षीय किशोर देर रात तक घर नहीं लौटा। परिवार ने रातभर तलाश की तो अगले दिन उसका शव नदी में मिला।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 12 September 2026, 5:06 PM IST

Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के भरसा गांव में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां भैंस चराने गए 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर अंकित उर्फ बउरा की नोन नदी में डूबने से मौत हो गई। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

देर रात तक घर नहीं लौटा तो शुरू हुई तलाश

जानकारी के अनुसार अंकित कल शाम भैंस चराने के लिए घर से निकला था। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए। परिवार और ग्रामीणों ने रातभर किशोर को खोजा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

नौकरी से लेकर पेंशन तक, आरोपों की लंबी फेहरिस्त! फतेहपुर के सुमित सिंह पर कई शिकायतें, पीड़ितों ने लगाए गंभीर आरोप

गांव से एक किलोमीटर दूर मिला शव

रातभर चली तलाश के बाद किशोर का शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर नोन नदी में मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

‘नशे में धुत दो सिरफिरे और सड़क बना अखाड़ा’ फतेहपुर में जरा सी बात पर खूनी जंग, वायरल वीडियो देख उड़े लोगों के होश

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जानकारी जुटा रही है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

परिवार में मचा कोहराम

अंकित की मौत से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लिए यह हादसा बेहद दर्दनाक रहा। गांव में भी किशोर की मौत के बाद शोक का माहौल है।

Location :  Fatehpur

Published :  12 September 2026, 5:06 PM IST