Fatehpur: पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, फावड़े से हमले में बेटे की मौत, पिता गंभीर

फतेहपुर के असोथर थाना क्षेत्र के सरकण्डी गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान फावड़े से किए गए हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके पिता घायल हो गए। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 24 June 2026, 7:13 PM IST

Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के सरकण्डी गांव में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद एक ही परिवार के लोगों के बीच हुए हिंसक संघर्ष में फावड़े से किए गए हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

पुलिस ने बताया कि, मुख्य आरोपी दशरथ निषाद ने अपने सगे भाई कमलेश निषाद, पत्नी और साले के साथ मिलकर अपने ही पिता और भाई पर फावड़े से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

Fatehpur News: युवक ने साले और पत्नी के साथ मिलकर किया हमला, पिता घायल और एक चढ़ा मौत के घाट

इलाज के दौरान भाई की मौत

घटना के बाद परिजन और ग्रामीण घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही दशरथ के भाई ने दम तोड़ दिया। वहीं घायल पिता का अस्पताल में उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही असोथर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

चारों नामजद आरोपी हिरासत में

फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में नामजद सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Fatehpur: वाहन चेकिंग के दौरान व्यापारियों की पुलिस से नोकझोंक, आखिर क्यों बढ़ा मामला?

पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे पारिवारिक विवाद कारण माना जा रहा है। हालांकि सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

Location :  Fatehpur

Published :  24 June 2026, 7:13 PM IST