
Farrukhabad
Farrukhabad: जनपद में इटावा-बरेली हाईवे पर मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बारातियों से भरी एक्सयूवी कार और पिकअप की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सेना के जवान विश्वनाथ की मौत हो गई, जबकि दूल्हे के भाई समेत आठ लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम देवरान गढ़िया निवासी प्रदीप पाल की बारात मंगलवार बीती रात हरदोई जनपद के हसनापुर जा रही थी। बारात में शामिल एक्सयूवी गाड़ी जब इटावा-बरेली हाईवे पर थाना राजेपुर क्षेत्र के महमदपुर गढ़िया गांव के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही पिकअप से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
गोरखपुर: चौरीचौरा में आग का तांडव, छह दुकानें जलकर राख; लाखों का सामान खाक
टक्कर इतनी भीषण थी कि एक्सयूवी में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में सेना के जवान विश्वनाथ की मौत हो गई, जबकि दूल्हे के भाई समेत आठ लोग घायल हो गए।
दूल्हे के भाई समेत आठ लोग घायल
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया।
RRB Group D Result 2026: स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का आसान तरीका
जिस घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां हादसे की खबर पहुंचते ही मातम छा गया। सैनिक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
Location : Farrukhabad
Published : 17 November 2026, 2:47 PM IST
Topics : Army Soldier Death Etawah Bareilly Highway Accident Farrukhabad Road Accident Pickup SUV Collision Wedding Car Accident