Farrukhabad Encounter: पुलिस हिरासत से भागा हिस्ट्रीशीटर कुलवंत; रात के अंधेरे में गूंजी गोलियों की तड़तड़ाहट

फर्रुखाबाद में पुलिस और बदमाश के बीच सोमवार सुबह मुठभेड़ हो गई। लूटकांड में फरार हिस्ट्रीशीटर कुलवंत ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने उसे घायल कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 18 May 2026, 11:10 AM IST

Farrukhabad: फर्रुखाबाद में सोमवार सुबह पुलिस और फरार हिस्ट्रीशीटर बदमाश कुलवंत के बीच मुठभेड़ हो गई। अमृतपुर क्षेत्राधिकारी ऐश्वर्या उपाध्याय ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी निविया चौराहे से करीब 100 मीटर आगे एक ईंट भट्टे के पास छिपा हुआ है।

पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन खुद को घिरता देख कुलवंत ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।

Farrukhabad: बारात की विदाई के बाद कोहराम, संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवक का शव

जवाबी फायरिंग में घायल हुआ बदमाश

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कुलवंत के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

घायल आरोपी को तुरंत डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड और उसके अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

लूटकांड में पहले भी पकड़ा गया था आरोपी

बताया जा रहा है कि कुलवंत उसी गैंग का सदस्य है जिसने अधिवक्ता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य के घर में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। ग्रामीणों ने पहले उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया था, लेकिन मेडिकल परीक्षण के दौरान वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।

Farrukhabad News: मां छोड़ गई नवजात… अस्पताल से सामने आई दिल दहला देने वाली कहानी

फरार होने के बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही थी। आखिरकार सोमवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया।

Location :  Farrukhabad

Published :  18 May 2026, 11:10 AM IST