
प्रतीकात्मक छवि (image source: internet)
Faridabad: हरयाणा में फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित दयालपुर गांव में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक 34 वर्षीय व्यक्ति ने अपने ही पांच साल के मासूम बेटे की हत्या कर दी और फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मृतक व्यक्ति की पहचान सागर के रूप में हुई है, जो नशे की लत और परिवार से लगातार झगड़ों के कारण पहले से ही अलग रह रहा था।
जानकारी के अनुसार सागर अपने बेटे रक्षित को मच्छगर गांव से दयालपुर लेकर आया था। बताया गया कि परिवार पिछले एक साल से उससे परेशान होकर अलग रह रहा था। रविवार सुबह सागर और परिवार के बीच झगड़ा भी हुआ था। इसके बाद वह बच्चे को अपने साथ लेकर चला गया।
देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा और फोन भी बंद मिला तो परिवार चिंतित हो गया। जब लोग उसके घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला गया तो अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए।
Budaun: कचहरी परिसर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप
कमरे के अंदर सागर का शव फंदे पर लटका हुआ था, जबकि उसका पांच साल का बेटा उसके साथ बंधा हुआ मिला। शुरुआती जांच में सामने आया कि पहले पिता ने बेटे की गला दबाकर हत्या की और फिर खुद फांसी लगा ली। इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) टीम को भी मौके पर बुलाया और सबूत जुटाए। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सागर लंबे समय से नशे का आदी था और परिवार के साथ उसका विवाद चलता रहता था। इसी कारण पत्नी, माता-पिता और भाई उससे अलग रह रहे थे।
UP Crime: Balrampur में रंजिश का खौफनाक अंत, मासूम की गला दबाकर हत्या
पुलिस इस मामले की जांच हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच की जा रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके। इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को गम और सदमे में डाल दिया है।
Location : Faridabad
Published : 11 May 2026, 7:44 PM IST