बेंगलुरु में डॉक्टर कृतिका रेड्डी की हुई थी हत्या, पति की चैट ने खोला राज, मैसेज में मिली ऐसी बात- पुलिस के उड़े होश

बेंगलुरु में डॉक्टर कृतिका रेड्डी की मौत का मामला अब हत्या में बदल गया है। आरोपी पति पर प्रोपोफोल ओवरडोज देकर हत्या करने का आरोप है, जबकि चैट्स और डिजिटल सबूतों ने केस को और मजबूत बना दिया है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 9 April 2026, 2:53 PM IST

Bangalore: बेंगलुरु में एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने रिश्तों और भरोसे दोनों को झकझोर दिया है। एक डॉक्टर पति ने अपनी ही पत्नी को इलाज के नाम पर मौत के घाट उतार दिया और इसे सामान्य मौत दिखाने की कोशिश की। शुरुआत में जो मामला एक सामान्य मौत लग रहा था, वह अब एक सोची-समझी हत्या की साजिश बनकर सामने आया है। डिजिटल सबूत, चैट्स और फॉरेंसिक रिपोर्ट ने इस केस को पूरी तरह पलट दिया है।

23 अप्रैल से शुरू हुई कहानी

इस पूरे मामले की शुरुआत 23 अप्रैल 2025 से होती है, जब डॉक्टर कृतिका रेड्डी अपने पिता के घर माराठाहल्ली इलाके में रह रही थीं। उनकी तबीयत खराब थी और वह वहीं आराम कर रही थीं। इसी दौरान उनके पति महेंद्र रेड्डी उनसे मिलने पहुंचे और खुद उनका इलाज करने लगे।

इलाज के नाम पर दिए गए इंजेक्शन

बताया जा रहा है कि महेंद्र ने दो दिनों तक कृतिका को इंजेक्शन दिए। लेकिन कुछ ही समय बाद उनकी हालत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआत में इसे सामान्य या अननैचुरल डेथ मानकर मामला दर्ज कर लिया गया।

सीजफायर से पहले ही टूटा भरोसा? ईरान ने अमेरिका पर लगाए गंभीर आरोप

बहन के शक ने बदली जांच की दिशा

कृतिका की बहन निखिता एम रेड्डी को इस मौत पर शक हुआ। उन्होंने पुलिस से गहराई से जांच की मांग की। यही शक इस केस का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ और जांच की दिशा बदल गई।

फॉरेंसिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

जांच के दौरान फॉरेंसिक रिपोर्ट में कृतिका के शरीर में प्रोपोफोल नाम की एनेस्थेटिक दवा पाई गई। यह वही दवा है जो ऑपरेशन के दौरान इस्तेमाल होती है। इसके बाद पुलिस को यकीन हो गया कि यह मौत सामान्य नहीं है।

डिजिटल सबूतों ने खोली साजिश की परतें

पुलिस ने आरोपी के मोबाइल और डिजिटल डिवाइस की जांच की, जिसमें 10 लाख से ज्यादा फाइल्स खंगाली गईं। कई डिलीट किए गए मैसेज भी रिकवर किए गए। इन चैट्स में आरोपी ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड को पुलिस से क्या कहना है, इसके निर्देश दिए थे।

अमेरिका में ‘जाति बनाम धर्म’ विवाद: हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने कैलिफोर्निया एजेंसी को कोर्ट में घेरा

कबूलनामे जैसा मैसेज बना सबसे बड़ा सबूत

जांच में एक ऐसा मैसेज भी मिला, जिसमें आरोपी ने कथित तौर पर लिखा कि उसने कृतिका की हत्या कर दी है और उसे जेल जाना पड़ेगा। पुलिस इस मैसेज को इस केस का सबसे मजबूत सबूत मान रही है।

आरोपी गिरफ्तार, जमानत खारिज

पुलिस ने महेंद्र रेड्डी को उडुपी जिले के मणिपाल से गिरफ्तार किया। कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका भी खारिज कर दी है। फिलहाल पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

Location :  Bangalore

Published :  9 April 2026, 2:53 PM IST