खाकी की सख्ती से टूटा शराब माफियाओं का नेटवर्क, देवरिया पुलिस ने फेल किया तस्करी का बड़ा प्लान

सलेमपुर थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए नदावर पुल के पास से हरियाणा के एक तस्कर प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक लग्जरी कार, फर्जी नंबर प्लेट, 23,050 रुपये नगद और 61 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी गई है, जिसे तस्करी कर बिहार ले जाया जा रहा था।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 2 June 2026, 7:53 PM IST

Deoria : देवरिया जिले की सलेमपुर थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब के साथ हरियाणा के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्कर के पास से शराब बिक्री के हजारों रुपये नगद और एक फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद की है। बरामद शराब और कार की कुल कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी गई है।

एसपी के 'विशेष अभियान' के तहत नदावर पुल पर चेकिंग

आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर द्वारा जिले में अपराध, अपराधियों और अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। एएसपी (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार के निर्देश पर सलेमपुर पुलिस नदावर पुल के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी करके एक संदिग्ध कार को रोका।

Deoria News: दोस्ती की महफिल में हुई कहासुनी, फिर दोस्तों ने ही ले ली जान

कार की तलाशी में खुली पोल

कार की तलाशी लेने पर पुलिस हैरान रह गई। कार के अंदर से कुल 7 पेटी (61 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसमें 5 पेटी इम्पीरियल ब्लू और 2 पेटी रॉयल स्टैग ब्रांड की शराब शामिल थी। पुलिस से बचने के लिए तस्कर ने कार पर बिहार राज्य की एक फर्जी नंबर प्लेट (BR 01HA 9875) लगा रखी थी।पुलिस ने मौके से हरियाणा के सोनीपत जिले (थाना खरखौदा, ग्राम पिपली) के रहने वाले 28 वर्षीय प्रमोद कुमार पुत्र महेन्द्र को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से शराब बिक्री के ₹23,050 नगद भी बरामद हुए हैं।

Location :  Deoria

Published :  2 June 2026, 7:53 PM IST