बिहार जा रही थी 9 लाख की अंग्रेजी शराब, देवरिया पुलिस और स्वाट टीम ने आधी रात को ऐसे बिगाड़ा तस्करों का खेल

देवरिया की बनकटा पुलिस और जनपदीय स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 9 लाख रुपये की 138 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। यह शराब पिकअप वाहन के जरिए बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस ने वाहन स्वामी विवेक राय और अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 3 July 2026, 6:57 PM IST

Deoria: देवरिया जनपद में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बनकटा पुलिस और जनपदीय स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 9 लाख रुपये मूल्य की 138 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब बिहार ले जाने की तैयारी में थी।

मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया वाहन

पुलिस के अनुसार, 2/3 जुलाई 2026 की रात संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर चौधूर छापर गांव में प्रधानपति विवेक राय के घर के सामने खड़े पिकअप वाहन (UP53ET3238) की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 138 पेटी अंग्रेजी शराब (कुल 1191.24 लीटर) तथा दो रेफ्रिजरेटर बरामद किए गए।

Deoria News: थमीं अफवाहें, फेल हुए सॉल्वर गैंग के मंसूबे, बिना किसी बवाल के हुई UPTET परीक्षा

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

इस मामले में वाहन स्वामी विवेक राय पुत्र बलिन्दर राय, निवासी ग्राम जैतपुरा, थाना बनकटा तथा अज्ञात चालक के खिलाफ थाना बनकटा में मु0अ0सं0 173/2026 के तहत धारा 60/72 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने पिकअप वाहन को भी कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

अवैध शराब तस्करों पर अभियान रहेगा जारी

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में थाना बनकटा पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से की। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Location :  Deoria

Published :  3 July 2026, 6:57 PM IST