Dynamite News की खबर का असर, वर्दी में शराब पीते होमगार्ड की हुई पहचान

उत्तर प्रदेश के देवरिया में वर्दी की मर्यादा और जिम्मेदारी से जुड़ा एक मामला सामने आया है। थाना कोतवाली क्षेत्र के पिपरपाती चौराहे स्थित यातायात बूथ पर वर्दी में शराब पीते एक कर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 2 November 2026, 1:42 AM IST

Deoria: थाना कोतवाली क्षेत्र के पिपरपाती चौराहे स्थित यातायात बूथ पर वर्दी में शराब पीते कर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है। Dynamite News द्वारा मामला प्रमुखता से उठाए जाने के बाद हुई जांच में संबंधित कर्मी की पहचान होमगार्ड रामप्रयाग यादव के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, रामप्रयाग यादव की ड्यूटी उक्त स्थान पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए लगाई गई थी। जांच एवं पूछताछ के दौरान यह पुष्टि हुई कि उन्होंने ड्यूटी के समय अपने एक परिचित व्यक्ति के साथ शराब का सेवन किया था। पुलिस ने इस कृत्य को राजकीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता का परिचायक माना है।

मामले में अग्रेतर कार्रवाई के लिए जांच आख्या जिला होमगार्ड कमांडेंट, देवरिया को प्रेषित कर दी गई है। अब संबंधित विभाग की ओर से नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Jindal Estate Cup पर दो टीमों का कब्जा, पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो बने संयुक्त विजेता

पुलिस का बयान

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच कराई गई थी। जांच में होमगार्ड की पहचान होने के साथ ही ड्यूटी के दौरान शराब सेवन की पुष्टि हुई है। आवश्यक कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट जिला होमगार्ड कमांडेंट को भेज दी गई है।

गोरखपुर में युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

Dynamite News की खबर के बाद हुई जांच ने यातायात व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी निभा रहे कर्मियों की ड्यूटी के दौरान अनुशासन और जवाबदेही को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं

Location :  Deoria,

Published :  2 November 2026, 1:38 AM IST