
चेन स्नैचिंग गैंग का पर्दाफाश (Img: Dynamite News)
Deoghar: श्रावणी मेला शुरू होने से ठीक पहले देवघर पुलिस ने शहर में सक्रिय चेन स्नैचिंग गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार अपराधियों ने न सिर्फ राहगीरों से चेन छीनने की घटनाओं को अंजाम दिया, बल्कि विरोध करने पर मारपीट भी की। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
16 जुलाई 2026 को जसीडीह थाना क्षेत्र के खजुरिया निवासी नीतीश कुमार देवघर आए थे। बैद्यनाथ धाम रेलवे स्टेशन से पुरनदाहा जाने वाले रास्ते में तीन युवकों ने उन्हें घेर लिया। पहले उनके साथ मारपीट की गई और फिर गले से चांदी की चेन छीनकर फरार हो गए।
पीड़ित की शिकायत पर देवघर नगर थाना कांड संख्या 274/26 के तहत बीएनएस की धारा 309(6) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद एसडीपीओ कुलदीप कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई।
Deoghar: रोहिणी के तीन वीरों की शहादत को 169 साल बाद भी सलाम, 1857 में अंग्रेजों को दी थी चुनौती
पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जिसके बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी आलोक कुमार उर्फ सनी (19 वर्ष) आशीष कुमार दास (21 वर्ष) प्रीतम मिश्रा (20 वर्ष) पुलिस के अनुसार पूछताछ में तीनों ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
तीन आरोपी गिरफ्तार (Img: Dynamite News)
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सामग्री भी बरामद कर ली है। बरामद सामान एक चांदी की चेन, चांदी की चेन के दो टूटे हुए टुकड़े,एक चांदी का लॉकेट, दो चांदी के ब्रेसलेट, वारदात में इस्तेमाल की गई ब्लू रंग की एक्टिवा स्कूटी, पुलिस का कहना है कि बरामदगी से मामले की पुष्टि हुई है।
जांच में सामने आया कि गिरफ्तार तीन आरोपियों में से आशीष कुमार दास और प्रीतम मिश्रा पहले भी कई मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार चोरी,मारपीट,लूट अन्य आपराधिक मामलों में पूर्व से केस दर्ज हैं। यानी पुलिस के हत्थे ऐसे अपराधी चढ़े हैं जो पहले भी कानून के शिकंजे में आ चुके हैं।
Deoghar: अब देवघर में बच्चों को नशे से ऐसे रखा जाएगा दूर, शुरू हुआ बड़ा अभियान
कुछ ही दिनों में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू होने वाला है। हर साल लाखों कांवरिये और श्रद्धालु देवघर पहुंचते हैं। ऐसे समय में चेन स्नैचिंग जैसी घटनाएं पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल भी खड़े करती हैं।
हालांकि इस कार्रवाई को पुलिस अपनी बड़ी सफलता मान रही है, लेकिन बड़ा सवाल अब भी बाकी है:
गिरफ्तार आरोपी (Img: Dynamite News)
एसडीपीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी का सामान और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद कर ली गई है। आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
श्रावणी मेला से पहले यह कार्रवाई राहत जरूर देती है, लेकिन यह भी याद दिलाती है कि अपराधी भीड़भाड़ वाले धार्मिक आयोजनों को आसान निशाना मानते हैं। पुलिस की कार्रवाई जितनी जरूरी है, उतनी ही जरूरी लगातार निगरानी, सीसीटीवी कवरेज और श्रद्धालुओं की सतर्कता भी है। यदि पूरे गैंग का खुलासा होता है, तभी इस कार्रवाई को पूरी सफलता माना जाएगा।
Location : Deoghar
Published : 17 July 2026, 3:43 PM IST