
रातों रात घर के बाहर से गायब हुई कार (Img: Dynamite News)
New Delhi: दिल्ली के रोहिणी इलाके में घर के बाहर खड़ी एक सफेद हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) रातों-रात चोरी हो गई। सुबह जब वाहन मालिक बाहर निकले तो उनकी कार वहां नहीं थी। काफी तलाश के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एफआईआर के मुताबिक शिकायतकर्ता जसप्रीत कंडा ने बताया कि उनकी हुंडई क्रेटा रोहिणी सेक्टर-6 स्थित उनके घर, प्लॉट पर प्रथम तल, सेवा फार्मेसी के ऊपर पार्क की गई थी। 20 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे तक कार सुरक्षित थी।
ये भी पढ़ें- Lucknow Crime: सहेली के घर से लौट रही थी 15 साल की किशोरी, रास्ते में रुकी कार और फिर जो हुआ उसने सबको झकझोर दिया
लेकिन 21 जुलाई की सुबह करीब 10:30 बजे जब उन्होंने बाहर जाकर देखा तो कार अपनी जगह पर नहीं थी। आसपास काफी तलाश की गई, लेकिन वाहन का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने तुरंत ऑनलाइन माध्यम से दिल्ली पुलिस को शिकायत दी।
शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की ई-पुलिस स्टेशन प्रणाली के माध्यम से मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की संबंधित धारा के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।एफआईआर के अनुसार, पुलिस को घटना की सूचना 21 जुलाई को मिली। फिलहाल मामले में किसी संदिग्ध आरोपी का नाम सामने नहीं आया है।
ये भी पढ़ें- बैरिकेडिंग टूटी, आंसू गैस छूटे: दिल्ली के बाद अब पटना में दिखा छात्रों का हंगामा, क्या इस बार सुनेगी सरकार?
पुलिस अब घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा वाहन की अंतिम लोकेशन, संभावित रूट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। वाहन चोरी की वारदातों में अक्सर संगठित गिरोह सक्रिय होने की आशंका रहती है। ऐसे में पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि कहीं यह किसी बड़े वाहन चोरी गिरोह की करतूत तो नहीं।
Location : New Delhi
Published : 22 July 2026, 2:48 PM IST
Topics : Car Theft Delhi News Delhi Police Hyundai Creta