
दिल्ली में कत्ल और खुदकुशी का खौफनाक मामला (Img: Pinterest)
New Delhi: दिल्ली के बुराड़ी स्थित कमालपुर इलाके में प्रेम संबंध का दर्दनाक अंत सामने आया। बंद कमरे से युवक और युवती के शव मिलने के बाद शुरुआती जांच में पुलिस इसे ब्रेकअप के बाद हत्या और फिर आत्महत्या का मामला मान रही है। मौके से एक पिस्तौल और दो खाली कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।
जांच में सामने आया कि युवती शिवांगिनी ने घटना से एक दिन पहले निखिल को फोन कर साफ शब्दों में कहा था कि अब दोनों का रिश्ता खत्म हो चुका है। पुलिस के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों से निखिल बेरोजगार था, जिससे दोनों के बीच लगातार तनाव बढ़ रहा था। शिवांगिनी चाहती थी कि निखिल नौकरी करे और इसी बात को लेकर दोनों के रिश्तों में खटास आ गई थी।
ये भी पढ़ें - UP Crime: पत्नी नहीं मिली तो जीजा ने साली के साथ… ससुराल में की ऐसी हरकत कि मच गया हड़कंप
पुलिस के अनुसार, मानसिक तनाव से गुजर रहा निखिल बृहस्पतिवार को दिल्ली पहुंचा और उसने शिवांगिनी को फोन भी किया। इसके बाद वह हथियार लेकर उसके घर पहुंचा। वहां जाने से पहले उसने अपनी बहन को मोबाइल पर संदेश भेजा कि यह उसका आखिरी मैसेज है और आज वह अपनी समस्या का समाधान कर देगा।
जांच में पता चला कि दोनों की मुलाकात डीडीए में नौकरी के दौरान हुई थी और करीब छह महीने से दोनों रिश्ते में थे। इस बीच निखिल की नौकरी चली गई, जिसके बाद उनके संबंध बिगड़ने लगे। पुलिस का मानना है कि रिश्ता खत्म होने की बात निखिल बर्दाश्त नहीं कर पाया और गुस्से में उसने पहले शिवांगिनी के सिर में गोली मार दी। इसके बाद उसने अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
ये भी पढ़ें - Delhi Crime News: मधु विहार में 15 राउंड फायरिंग से दहली राजधानी, जानिए क्या है पूरा विवाद
घटनास्थल से बरामद पिस्तौल, दो खाली कारतूस, दोनों के मोबाइल फोन और अन्य सामान को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटनाक्रम की पूरी तस्वीर सामने आ सके। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Location : New Delhi
Published : 17 July 2026, 12:45 PM IST