Crime in Bihar: आरा में शादी के दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, मचा हड़कंप, पढ़ें पूरा मामला

बिहार के आरा में शादी के दौरान एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 21 April 2025, 12:34 PM IST
google-preferred

आरा: बिहार के आरा शहर में एक बारात में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पूरा मामला भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र का है। जहां लहरपवा गांव में एक बारात में फायरिंग होने से 3 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, युवकों की पहचान राहुल कुमार और लवकुश के रुप में हुई है। तो वही घायल लोगों की पहचान अप्पू कुमार, पंकज कुमार और अक्षय सिंह के रुप में हुई है।

बारात में 3 लोगों की मौक पर ही मौत क्यों हो गई

घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सक द्वारा इलाज किया जा रहा है। घटना का कारण ये बताया जा रहा है कि गांव में थार कार से दूसरी गाड़ी के सटने से बारात में ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु हो गई।

परिजनों में शोक की लहर 

इस हत्या से परिजनों में काफी अक्रोश देखने को मिला। गुस्साए परिजनों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और जमकर नारे भी लगाए। पुलिस प्रशासन के लाख कोशिशों के बाद भी परिजन शांत होने का नाम नही ले रहे हैं। किसी तरह पुलिस ने हालात को संभाला और लोगों को शांत करने की कोशिश की। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने का प्रयास किया।

परिजनों ने पुलिस से न्याय की मांग की

पुलिस को मामले की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा दी गई। जिसपर पुलिस ने कार्रवाई किया। थानाध्यक्ष रणवीर कुमार और एएसपी परिचय कुमार भी घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन किए। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। अपराधी मौके से फरार है। पुलिस फायरिंग करने वालों की तलाशी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

इस घटना से क्षेत्र में काफी खौफ काै माहौल है। परिजन और स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की।

Location :  Bihar

Published :  21 April 2025, 10:04 AM IST

Related News

Advertisement