Chitrakoot: चित्रकूट में दीपदान कर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ दर्दनाक हादसा, 12 लोग घायल; खुशियां मातम में बदलीं

Chitrakoot: धर्मनगरी चित्रकूट में दीपदान कर खुशियों के साथ घर लौट रहे श्रद्धालुओं की यात्रा दर्दनाक हादसे में बदल गई। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रैपुरा थाना क्षेत्र के रामनगर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 9 November 2026, 8:32 AM IST

Chitrakoot: धर्मनगरी चित्रकूट में दीपदान कर खुशियों के साथ घर लौट रहे श्रद्धालुओं की यात्रा दर्दनाक हादसे में बदल गई। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रैपुरा थाना क्षेत्र के रामनगर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए।

क्या है पूरा मामला?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर और ट्रॉली को जोड़ने वाला हुक अचानक निकल गया, जिससे दोनों अलग हो गए। इसके बाद श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के समय ट्रॉली में करीब 25 लोग सवार बताए जा रहे थे। इनमें अधिकांश श्रद्धालु प्रयागराज और रीवा के रहने वाले थे, जो दीपावली मेले और दीपदान के लिए चित्रकूट आए थे।हादसे में जान गंवाने वालों में दो मासूम बच्चे और 45 व 50 वर्ष के दो व्यक्ति शामिल हैं।

UP Weather Today: यूपी में ठंड का इंतजार लंबा, दिन में खिली धूप ने बढ़ाई गर्मी, जानिए कब बदलेगा मौसम का मिजाज

घायलों को तत्काल रामनगर अस्पताल पहुंचाया गया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल रामनगर अस्पताल पहुंचाया गया। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग और पुलिस अधीक्षक अरुण सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।डीएम और एसपी ने बताया कि पांच गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए एंबुलेंस से प्रयागराज रेफर किया गया है, जबकि सात घायलों का स्थानीय अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।

दिवाली के बाद दिल्ली की हवा जहरीली, कई इलाकों में AQI 400 पार; सांस लेना हुआ मुश्किल

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल

मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजे गए हैं।दीपदान कर आस्था और खुशियों के साथ घर लौट रहे परिवारों पर रास्ते में ऐसा कहर टूटा कि चार लोगों की जान चली गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Location :  Chitrakoot

Published :  9 November 2026, 8:29 AM IST