चंदौली में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार मैजिक, 17 लोग घायल

चंदौली में ट्रक और मैजिक की भीषण टक्कर में 17 लोग घायल हो गए। चार की हालत गंभीर है जिन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। सभी यात्री अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 26 May 2026, 12:16 PM IST

Chandauli : चंदौली में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां आगे चल रहे ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार मैजिक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मैजिक सवार 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सदर कोतवाली पुलिस और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को मैजिक से बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चार की हालत नाजुक, वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

घायलों में चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार बाकी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे सभी यात्री

जानकारी के मुताबिक, सभी घायल यात्री बिहार के कैमूर जिले के भगवानपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं और वे वाराणसी एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सदर कोतवाली क्षेत्र के झांसी गांव के पास यह हादसा हो गया।

दहेज की हैवानियत या साजिश? बुलेट और 3 लाख न मिलने पर पत्नी को ज़हर, क्या ससुराल में रची गई मौत की कहानी?

पुलिस जांच में जुटी, राहत कार्य जारी

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और यातायात को सामान्य कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Location :  Chandauli

Published :  26 May 2026, 12:16 PM IST