हिंदी
सतीश चंद्र शुक्ल एएसपी चंदौली
Chandauli: चंदौली जिले के Chakia कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब ज्वेलर्स शॉप में लूट की कोशिश के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका एक साथी फरार बताया जा रहा है।
बुधवार दोपहर सैदूपुर इलाके में स्थित एक ज्वेलर्स शॉप में बदमाशों ने लूट की कोशिश की। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की सतर्कता से दो आरोपियों को दबोच लिया गया।
गुरुवार सुबह पुलिस इसी फरार आरोपी मनीष कुमार यादव को लेकर बनरसिया स्थित राजकीय हाईस्कूल के पीछे अन्य असलहे बरामद करने पहुंची थी। बरामदगी के दौरान आरोपी मनीष कुमार यादव ने पहले से लोड किए गए असलहे से अचानक पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।
पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें मनीष कुमार यादव के दाहिने पैर में गोली लग गई। आरोपी की पहचान बिहार राज्य के भभुआ जिले के रामगढ़ थानाक्षेत्र के गोडसर गांव निवासी मनीष कुमार यादव के रूप में हुई है।
पुलिस द्वारा असलहा बरामदगी के दौरान बदमाशों ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद चकिया कोतवाली पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया।
घायल बदमाश को तुरंत संयुक्त जिला चिकित्सालय चकिया में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने मौके से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। फरार साथी की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि बदमाशों की बिहार भागने की साजिश थी। बरामद सामान में ज्वेलरी, कैश और एक बाइक भी शामिल बताई जा रही है, जिसे लूट की वारदात के दौरान कब्जे में लिया गया था।
Location : Chandauli
Published : 28 May 2026, 12:58 PM IST