
प्रतिकात्मक फोटो (IMG: Pinterest)
Chamoli: उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम से लौट रहे एक हेलीकॉप्टर की लोकेशन अचानक गायब होने से हड़कंप मच गया है। बद्रीनाथ धाम और जोशीमठ के बीच हेलीकॉप्टर का पता नहीं चल पा रहा है। इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट हो गया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने हेलीकॉप्टर की लोकेशन नहीं मिलने की जानकारी की पुष्टि की है।
जानकारी के मुताबिक, हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ धाम से वापस लौट रहा था। इसी दौरान बद्रीनाथ और जोशीमठ के बीच उसकी लोकेशन नहीं मिल पाई। इसके बाद प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। फिलहाल हेलीकॉप्टर की वास्तविक स्थिति और उसके लापता होने के कारणों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।
चमोली में भालू का खौफनाक तांडव: घर में घुसकर मां-बेटे समेत चार लोगों पर किया जानलेवा हमला
चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि हेलीकॉप्टर की लोकेशन नहीं मिलने की खबर सामने आते ही प्रशासन ने मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। प्रशासन की टीमें हेलीकॉप्टर का पता लगाने में जुटी हैं। डीएम के मुताबिक, प्रशासन के साथ हेलीकॉप्टर कंपनी भी उसकी लोकेशन तलाश रही है। फिलहाल प्राथमिकता हेलीकॉप्टर का पता लगाने और उसमें सवार लोगों की स्थिति की जानकारी जुटाने की है।
Location : Chamoli
Published : 30 October 2026, 2:24 PM IST