
बदायूं सड़क दुर्घटना (Img: Dynamite News)
Budaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बिल्सी थाना क्षेत्र के पिंडोल गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान किरन के रूप में हुई है। हादसे में भीकम और उनकी पत्नी खुशी घायल बताए जा रहे हैं। तीनों उघैती क्षेत्र के लोथर गांव के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि वे दवा लेने के लिए बिल्सी आए थे। दवा लेकर बाइक से वापस लौटते समय पिंडोल गांव के पास पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
पलक झपकते ही चकनाचूर हो गया यात्रियों का वाहन! बदायूं में रोडवेज बस से टकराकर टेंपो के उड़े परखच्चे
टक्कर इतनी जोरदार थी कि किरन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भीकम और खुशी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। बिल्सी पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल बदायूं रेफर कर दिया।
बदायूं में बड़ी वारदात: बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, करीब 30 लाख रुपए के जेवर और सामान पार
पुलिस ने हादसे में शामिल पिकअप गाड़ी को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला की मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है।
Location : Budaun
Published : 18 October 2026, 7:29 PM IST