
बाइक सवार अमन की मौत (Image: Dynamite News)
Budaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा रविवार को कादरचौक थाना क्षेत्र में असरासी और रमजानपुर गांव के बीच स्थित धर्म कांटे के पास हुआ। यहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
मृतक की पहचान अमन पुत्र नन्नकू उर्फ सिद्दीकी निवासी भमुइया गांव, थाना कादरचौक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अमन बाइक से किसी जरूरी काम से जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
बदायूं के नगला मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, 43 साल से जारी विशाल भंडारे की परंपरा
हादसे की सूचना मिलने पर कादरचौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमन की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे में शामिल वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
Location : Budaun
Published : 20 October 2026, 2:13 PM IST