Site icon Hindi Dynamite News

Fatehpur News: अवैध संबंधों के चलते महिला की नृशंस हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा किया

अवैध संबंधों के चलते महिला की नृशंस हत्या का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा किया है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की यह रिपोर्ट
Post Published By: Asmita Patel
Published:
Fatehpur News: अवैध संबंधों के चलते महिला की नृशंस हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा किया

फतेहपुर: जनपद फतेहपुर के थाना असोथर क्षेत्र में अवैध संबंधों के चलते एक महिला की नृशंस हत्या की घटना सामने आई है। पुलिस ने महज 24 घंटे में इस जघन्य अपराध का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार, इस त्वरित कार्रवाई ने न केवल मृतका के परिवार को न्याय दिलाया बल्कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर जनता का विश्वास और भी मजबूत किया है।

क्या है पूरा मामला?

दिनांक 31 मई 2025 की सुबह करीब 8:30 बजे, थाना असोथर के अंतर्गत राम गंगा नहर में सुसवन बुजुर्ग के पास ग्राम कैथनपुरवा में एक अज्ञात महिला का शव मिला। स्थानीय लोगों द्वारा दी गई सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। जांच में मृतका की पहचान प्रेम देवी पत्नी बृजेश निवासी असोथर रोड औरेई थाना थरियांव जनपद फतेहपुर के रूप में हुई।

पुलिस की जांच और खुलासा

पुलिस ने मामले की गहनता से जांच की और पाया कि मृतका प्रेम देवी के अवैध संबंध थे। उनका यह संबंध पुष्पा देवी के पति कमलेश से था। इस पर पुष्पा देवी और उसके पति के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे, जो बढ़ते विवाद और जलन के कारण पुष्पा देवी ने अपनी हत्या की साजिश रची। पुष्पा देवी ने अपनी लड़के रणवीर प्रताप सिंह के साथ मिलकर प्रेमा देवी को रास्ते से हटाने का विचार किया। उसने पहले प्रेमा देवी को इलाज के बहाने खागा स्थित एक बाबा के पास भेजा और फिर एक दिन अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर उसे सुसवन बुजुर्ग के पास ले आई, जहां दोनों ने मिलकर उसे बेरहमी से हत्या कर दी और शव को नहर में बहा दिया।

आरोपियों का क़बूलनामा

पुलिस ने आरोपियों से कड़ी पूछताछ की, तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुष्पा देवी ने बताया कि वह और उसके पति के बीच लगातार झगड़े हो रहे थे क्योंकि उनके पति का प्रेमा देवी के साथ अवैध संबंध था। इसे समाप्त करने के लिए उसने यह हत्या की योजना बनाई।

पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी

पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया पर मृतका के हाथ में लिखे नाम “प्रेम देवी बृजेश” की जानकारी साझा की, जिससे तुरंत ही मृतका की पहचान हो गई। एसओजी, सर्विलांस टीम और थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी की तत्परता से महज 24 घंटे में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से मृतका का मोबाइल फोन, चप्पल, हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और स्टील की रॉड (आला-कत्ल) बरामद की।

जांच टीम की सराहना

फतेहपुर के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह के नेतृत्व में एसओजी, सर्विलांस और असोथर पुलिस ने जिस प्रकार से प्रभावी कार्रवाई की है, उसकी सर्वत्र सराहना हो रही है। इस संयुक्त टीम में एसओजी प्रभारी, प्रभारी सर्विलांस सेल और थानाध्यक्ष श्री अभिलाष तिवारी सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे, जिन्होंने इस मामले को निपटाने में अहम भूमिका निभाई।

Exit mobile version