
प्रतीकात्मक छवि
Mathura: मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में बुधवार को रेलवे ट्रैक के पास स्थित रेलवे ग्राउंड में करीब 14 वर्षीय किशोर का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव पर चोट के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने रेलवे ग्राउंड में किशोर का शव पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि किशोर के चेहरे और गले पर गंभीर चोट के निशान हैं।
हाईवे थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन देर शाम तक किशोर की पहचान नहीं हो सकी। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पांच स्थानीय किशोरों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस को शक है कि घटना में कुछ स्थानीय लड़कों की भूमिका हो सकती है।
घटना के खुलासे के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के जरिए किशोर की पहचान और घटना से जुड़े लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
एसएसपी Shlok Kumar ने मामले के खुलासे के लिए चार पुलिस टीमें गठित की हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
Location : Mathura
Published : 27 May 2026, 3:48 PM IST