जिस प्रेमी के लिए छोड़ा घर-परिवार, वही निकला जल्लाद: बंद सूटकेस में मिली नवादा की युवती की लाश

बिहार के नवादा से प्रेमी संग फरार हुई महिला की दमन में सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। दो साल पहले घर-परिवार छोड़ दमन में नई जिंदगी बसाने वाली महिला का शव एक लावारिस ट्रॉली बैग से बरामद हुआ। वारदात के बाद से फरार प्रेमी पर हत्या का शक जताया जा रहा है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 5 August 2026, 12:29 PM IST

Nawada: जिस आदमी के साथ महिला नया घर बसाने का सपना देख रही थी, वही उसकी जिंदगी का कातिल बन बैठा। बिहार के नवादा से शुरू हुई इस लव स्टोरी का अंत इतनी खौफनाक वारदात पर होगा, यह शायद किसी ने सोचा भी नहीं होगा। दो साल पहले अपने प्यार की खातिर घर-परिवार छोड़ने वाली महिला की लाश जब दमन शहर में एक लावारिस ट्रॉली बैग में बंद मिली, तो हर किसी की रूह कांप उठी।

आखिर क्या है पूरा मामला?

यह कहानी है बिहार के नवादा जिले की रहने वाली छोटी कुमारी की, जो पहले से शादीशुदा थी। जब छोटी कुमारी को अपने ही गांव के ऋषभ कुमार से प्यार हुआ और धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां जब बढ़ने लगी, तब महिला ने अपने बने बनाए घर को छोड़ प्रेमी संग रहने लगी। उसके परिवार ने उसे बहुत ढूंढा, इतना ही नहीं उसकी लापता होने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

ये भी पढ़ें - Crime in UP: मुजफ्फरनगर में रिश्तों का कत्ल, भरी पंचायत में भाई ने छोटे भाई को मारी गोली

दमक में बसाई नई जिंदगी

घर छोड़ने के बाद महिला अपने आशिक के साथ दमन चली गई। वहां वह एक किराए के मकान में साथ रहने लगे और अपनी जिंदगी की नई शुरूआत की। छोटी के परिवार को लगा कि वह अपनी नई दुनिया में खुश होगी, उन्हें इस बात की भनक तक नहीं थी कि यह रिश्ता एक दिन इतनी दुखद खबर के साथ खत्म होगा।

ट्रॉली बैग से खुला मौत का राज

बता दें कि पुलिस को कुछ दिन पहले दमन में एक लावारिस ट्रॉली बैग के बारे में सूचना मिली। उन्होंने जब बैग खोला तो वह दंग रह गए। बैग के अंदर एक महिला की लाश मिली। पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला कि लाश छोटी कुमारी की थी। इसके बाद दमन पुलिस ने बिहार पुलिस और उसके परिवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी।

ये भी पढ़ें - Crime in Gorakhpur: नाबालिग वैभव वर्मा की हत्या के विरोध में खजनी-गोरखपुर मार्ग जाम; सड़कों पर उतरे लोग, आक्रोश के बीच भारी तनाव

प्रेमी पर पूरा शक

महिला की मौत के बाद सीधा शक उसके आशिक ऋषभ कुमार की ओर हुआ। घटना के बाद से ही वह गायब है। उसके परिवार का आरोप है कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ था जिसकी वजह से छोटी की हत्या कर दी गई और उसकी लाश को ट्रॉली बैग में छिपा दिया गया। हालांकि, पुलिस अभी भी हत्या की असली वजह का पता लगा रही है।

कई सवाल अभी भी अनसुलझे

पुलिस कॉल डिटेल्स, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले सबूतों की जांच कर रही है। आखिर दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ जिससे हत्या हो गई? क्या यह सिर्फ आपसी झगड़ा था या कोई और वजह थी? इन सवालों के जवाब तभी मिल पाएंगे जब आरोपी पकड़ा जाएगा। दो साल पहले घर छोड़ने के साथ शुरू हुई यह लव स्टोरी अब एक भयानक अपराध की कहानी में बदल गई है। अब परिवार न्याय की गुहार लगा रही है।

Location :  Nawada

Published :  5 August 2026, 12:29 PM IST