
बाराबंकी में डंपर-कार की टक्कर (Img: X)
Barabanki: बाराबंकी में मंगलवार सुबह तेज बारिश के बीच बहराइच हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मसौली थाना क्षेत्र के बिंदोरा चौराहे के पास डंपर और अल्टो कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, डंपर रामनगर की तरफ से आ रहा था, जबकि अल्टो कार में सवार लोग लखनऊ से बहराइच की ओर जा रहे थे। हादसा करीब 11:30 बजे हुआ। बारिश के बीच हुए इस हादसे ने मौके पर अफरा-तफरी मचा दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू किया। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने मृतकों की पहचान और हादसे की वजह को लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपडेट जारी है...
Location : Barabanki
Published : 25 August 2026, 12:55 PM IST