
पेड़ से लटका मिला 21 वर्षीय युवक का शव (Img: Dynamite News)
Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में गड़वार थाना क्षेत्र के अमडरिया गांव स्थित एक बगीचे में बुधवार को 21 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। शौच के लिए निकले एक ग्रामीण ने शव को रस्सी के सहारे लटका देखा। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, अमडरिया गांव के बगीचे में बुधवार को एक ग्रामीण की नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी। उसने इसकी सूचना गांव के लोगों को दी। कुछ ही देर में घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर गड़वार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मृतक की पहचान अमडरिया गांव निवासी अभिषेक उर्फ गोलू (21), पुत्र शैलेष राम, के रूप में हुई है। बताया गया कि अभिषेक ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। युवक की मौत से परिवार में शोक का माहौल है।
कंटेनर में ठूंसकर ले जाए जा रहे 24 बैल बरामद! बलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तस्कर मौके से फरार
थाना प्रभारी हितेश कुमार के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।
Location : Ballia
Published : 14 October 2026, 8:45 PM IST