सुराग दो और पूरे 25 हजार नकद ले जाओ! कानून की आंखों में धूल झोंककर Underground हुआ बलिया का खूंखार शातिर

बलिया में गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे देवेन्द्र उपाध्याय की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। पुलिस ने अब उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर तलाश तेज कर दी है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 16 September 2026, 5:11 PM IST

Ballia: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र में गंभीर आपराधिक मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त देवेन्द्र उपाध्याय पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। असनवार गांव निवासी देवेन्द्र उपाध्याय के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस के मुताबिक, लगातार प्रयास के बावजूद अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है और न ही उसने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है।

बीएनएस की गंभीर धाराओं में दर्ज है मुकदमा

पुलिस के अनुसार, गड़वार थाने में मुकदमा अपराध संख्या 182/2026 दर्ज है। इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 109(1) और 61(2) के तहत देवेन्द्र उपाध्याय पुत्र स्वर्गीय विजय शंकर उपाध्याय को वांछित किया गया है। मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

बलिया के दिवंगत शिक्षक के परिवार के लिए मसीहा बनी TSCT, 50 लाख से अधिक की आर्थिक मदद का ऐलान

घर और संभावित ठिकानों पर छापेमारी

अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। टीम उसके घर के अलावा संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। हालांकि, पुलिस के अनुसार अभी तक आरोपी का पता नहीं चल सका है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग स्तर पर प्रयास कर रही है।

सूचना देने वाले को मिलेगा 25 हजार का इनाम

पुलिस ने आम लोगों से भी आरोपी के संबंध में जानकारी साझा करने की अपील की है। पुलिस के मुताबिक, देवेन्द्र उपाध्याय की गिरफ्तारी में मदद करने या उसके संबंध में सटीक और ठोस सूचना देने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने की बात कही गई है।

बलिया में शाम होते ही खूनी खेल, युवक की बेरहमी से हत्या; हमलावर फरार

इनाम की राशि बढ़ने पर नियमानुसार मिलेगा लाभ

पुलिस के अनुसार, यदि भविष्य में शासन या सक्षम उच्चाधिकारी द्वारा घोषित पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी की जाती है, तो नियमानुसार उसका लाभ भी संबंधित सूचना देने वाले को दिया जा सकता है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि आरोपी की जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित थाना या पुलिस को सूचना दें।

Location :  Ballia

Published :  16 September 2026, 5:11 PM IST