हिंदी
दो आरोपी गिरफ्तार ( सोर्स - रिपोर्टर )
देवरिया: जिले में पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना भलुअनी पुलिस ने रविवार को दो अन्तर्राज्यीय गो-तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चार राशि गोवंशीय पशु और एक बोलेरो वाहन बरामद किया है। यह कार्रवाई ग्राम चकजीवन मठिया के पास मुखबिर की सूचना पर की गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक देवरिया के पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देश पर जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी बरहज अंशुमान श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में भलुअनी पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करों को धर दबोचा।
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान मुर्तजा अंसारी, पुत्र मोहम्मद हुसैन अंसारी, निवासी चनऊर थाना धनौती, जिला सिवान (बिहार) और मुनमुन राम, पुत्र राजेन्द्र राम, निवासी अटवा थाना मैरवा, जिला सिवान (बिहार) के रुप में हुई है।
पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को चार गोवंशीय पशुओं के साथ गिरफ्तार किया। तस्कर इन जानवरों को अवैध रूप से एक राज्य से दूसरे राज्य में ले जा रहे थे। पुलिस ने बरामद वाहन और गोवंशीय पशुओं को कब्जे में ले लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना भलुअनी में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक आशीष कुमार तिवारी, मुख्य आरक्षी रामकान्त यादव, आरक्षी सोनित शर्मा, आरक्षी प्रिन्स सिंह, आरक्षी राहुल चौधरी शामिल थे।
भलुअनी पुलिस की इस कार्रवाई से तस्करों के हौसले पस्त हुए हैं। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा है कि जनपद में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे ताकि पशु तस्करी जैसी गंभीर समस्या पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। क्षेत्र में इस तरह की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके। जिले में इस तरह के अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की जा सके।
Location : Deoria
Published : 29 June 2025, 6:48 PM IST
Topics : Bhaluani police station campaign Deoria UP Police क्राइम