हत्या केस वापस न लेने की कीमत! आधी रात घर के बाहर हुआ खूनी हमला, आखिर कौन देना चाहता था खामोशी की सजा?

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में हत्या के मुकदमे में समझौता न करने पर मृतक के भाई पर चाकू से जानलेवा हमले का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपियों ने पहले केस वापस लेने की धमकी दी थी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 14 July 2026, 11:22 AM IST

Agra: आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में हत्या के एक चर्चित मामले से जुड़ी रंजिश ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। मृतक विनय के परिवार ने आरोप लगाया है कि हत्या के मुकदमे में समझौता करने और केस वापस लेने का दबाव लगातार बनाया जा रहा था। जब परिवार ने इनकार कर दिया तो आरोपियों ने घर के बाहर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह है पूरा मामला

पीड़ित सोनवीर उर्फ सोनू, निवासी जाट गली, सीता नगर ने थाना एत्माद्दौला में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे वह अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान टेढ़ी बगिया निवासी राजू, उसका भाई संजय, जीजा ओमवीर उर्फ भोला तथा उनके साथ तीन-चार अन्य लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि राजू ने अपनी बुलेट मोटरसाइकिल घर के बाहर खड़े वाहन में टक्कर मार दी। विरोध करने पर विवाद शुरू हो गया और गाली-गलौज होने लगी।

सोनवीर का आरोप है कि जैसे ही वह घर से बाहर आया, राजू ने चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। उसने बचाव के लिए हाथ आगे किया, जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट लग गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तीन आरोपियों को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को हथियार सहित थाने ले गई।

गाजियाबाद में पुलिस का खौफ खत्म: रास्ते में खड़े थे लोग, बजाया हॉर्न तो पड़ोसी ने गोली मारकर किया मर्डर

पीड़ित परिवार का कहना है कि यह हमला पुरानी रंजिश का नतीजा है। सोनवीर के अनुसार, 14 नवंबर 2025 को अलीगढ़ के अतरौली में राजू के भांजे की बारात के दौरान उसके छोटे भाई विनय की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। उसी मामले में आरोपियों द्वारा लगातार समझौते और केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था। परिवार के इनकार करने पर पहले भी कई बार धमकियां दी गई थीं और अब जानलेवा हमला कर डराने की कोशिश की गई।

वापसी का था इंतजार, लेकिन घर पहुंचते ही बदल गई कहानी… मिर्जापुर की घटना ने सबको किया हैरान

घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सभी तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Agra

Published :  14 July 2026, 11:22 AM IST